ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, फोन से मिलीं संदिग्ध चैट्स

हरियाणा पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पलवल निवासी यूट्यूबर वसीम अकरम को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पाक दूतावास से जुड़े लोगों को जानकारी देने और सिम कार्ड मुहैया कराने का आरोप है। उसके फोन से कई संदिग्ध चैट्स मिली हैं।

DELHI
जासूस गिरफ्तार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का नेटवर्क हरियाणा में लगातार फैलता जा रहा है। क्राइम ब्रांच ने एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पलवल के हथीन क्षेत्र के कोट गांव निवासी वसीम अकरम के रूप में हुई है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। बता दें कि इससे पहले 26 सितंबर को आलीमेव गांव निवासी 35 वर्षीय तौफिक को भी इसी मामले में पुलिस ने अरेस्ट किया था। तौफिक की निशानदेही पर ही वसीम अकरम को दबोचा गया है। 


पाकिस्तानी दूतावास से जुड़ा था संपर्क

जांच में खुलासा हुआ कि 2021 में वसीम रिश्तेदार से मिलने का बहाना बनाकर पाकिस्तान गया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात पाकिस्तानी दूतावास में तैनात दानिश और एक अन्य कर्मचारी से हुई थी। तभी से वह उनके संपर्क में था और पिछले 4 साल से व्हाट्सएप के जरिए जानकारी साझा कर रहा था। पुलिस जांच में यह भी बात सामने आई है कि वसीम ने दिल्ली जाकर पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारियों को एक सिम कार्ड भी उपलब्ध कराया था।


फोन से मिलीं संवेदनशील चैट्स


वसीम के मोबाइल से कई व्हाट्सएप चैट्स बरामद हुआ जिनमें से कुछ डिलीट की गई थीं। उसके खिलाफ देशद्रोह समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले पकड़े गए तौफिक ने पूछताछ में स्वीकार किया था कि वह भारतीय सैन्य गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी को भेजता था। तौफिक 2022 में पाकिस्तान गया था और स्थानीय लोगों के लिए वीजा लगवाने का भी काम करता था।


दानिश निकला मास्टरमाइंड

क्राइम ब्रांच के अनुसार, नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग का अधिकारी दानिश इस पूरे जासूसी नेटवर्क का मास्टरमाइंड है। वह यूट्यूबर्स को फांसता था और उन्हें पाकिस्तान उच्चायोग के कार्यक्रमों में बुलाकर अपने संपर्क में लेता था। मई में हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार की गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पंजाब से पकड़े गए एक अन्य यूट्यूबर को भी दानिश ने जासूसी के जाल में फंसाया था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में लगी है।