ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

अनियंत्रित हाईवा की टक्कर से पिकअप के उड़े परखच्चे, भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत 2 की हालत नाजुक

झारखंड के गुमला में मकर संक्रांति के दिन बड़ा सड़क हादसा हुआ। रांची तिलकुट बेचने जा रहे पिकअप वैन को तेज रफ्तार हाईवा ने टक्कर मारी, जिसमें 4 लोगों की मौत और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।

bihar
मकर संक्रांति के दिन दर्दनाक हादसा
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के गुमला से आ रही है, जहां मकर संक्रांति के दिन बड़ा हादसा हो गया है। एक साथ 4 लोगों की भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी है। वही दो बुरी तरह घायल हो गया है। जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


घटना गुमला-रांची नेशनल हाईवे की है जहां भरनो थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वही 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी लोग मकर संक्रांति के दिन तिलकुट बेचने के लिए जा रहे थे। तभी बेलगाम हाईवा ने पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप पर सवार दो घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर किया गया है। 


हादसा उस वक्त हुआ जब एक पिकअप वैन पर सवार लोग तिलकुट बेचने के लिए रांची से निकले थे। इसी दौरान अज्ञात तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गये और मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स