ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Gujrat Politics: गुजरात की सियासत में बड़ा उलटफेर, सभी 16 मंत्रियों ने मुख्यमंत्री भूपेश पटेल को सौंपा इस्तीफा

Gujrat Politics: गुजरात में भाजपा सरकार के 16 मंत्रियों ने गुरुवार को सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। अब 17 अक्टूबर को गांधीनगर में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा, जिसमें जेपी नड्डा की उपस्थिति तय मानी जा रही है।

Gujrat Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Gujrat Politics: गुजरात की सियासत में दिवाली से ठीक पहले बड़ा उलटफेर हुआ है। भारतीय जनता पार्टी शासित गुजरात सरकार के सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। इन सभी मंत्रियों ने गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के आवास पर एक अहम बैठक के बाद अपने-अपने इस्तीफे सौंप दिए।


सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पटेल के साथ बैठक के बाद मंत्रियों ने राज्यपाल को सौंपने के लिए अपने इस्तीफों पर हस्ताक्षर कर दिए। मुख्यमंत्री को छोड़कर कैबिनेट के सभी इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं। अब शुक्रवार, 17 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।


भाजपा नेतृत्व कैबिनेट में बड़ा बदलाव कर युवा और नए चेहरों को मौका देने की रणनीति पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में यह सामूहिक इस्तीफा लिया गया है। सभी भाजपा विधायकों और मंत्रियों को कम से कम दो दिन तक गांधीनगर में रुकने का निर्देश दिया गया है। जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जानी है, उन्हें फोन पर सूचना दे दी गई है।


इस्तीफा दे चुके गुजरात के मंत्री:

कनुभाई देसाई- वित्त, ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल्स

बलवंतसिंह राजपूत- उद्योग, श्रम और रोजगार

ऋषिकेश पटेल- स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, उच्च शिक्षा

राघवजी पटेल- कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन

कुंवरजी बावलिया- जल आपूर्ति, सिविल सप्लाई

भानुबेन बाबरिया- सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास

मुलुभाई बेरा- पर्यटन, वन, पर्यावरण

कुबेर डिंडोर- शिक्षा, आदिवासी विकास

नरेश पटेल-

बच्चूभाई खबाद

परषोत्तम सोलंकी

हर्ष सांघवी

जगदीश विश्वकर्मा

मुकेश ज़िनाभाई पटेल

कुंवाजी हलपति

भिकुभाई परमार      

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता