ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

GST डिप्टी कमिश्नर की पत्नी ने खाया जहर, पति पर लगा ये आरोप

DESK : दिल्ली के जीएसटी डिपार्टमेंट में डिप्टी कमिश्नर अमन सिंगला की पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की है. गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लि

GST डिप्टी कमिश्नर की पत्नी ने खाया जहर, पति पर लगा ये आरोप
Anamika
2 मिनट

DESK : दिल्ली के  जीएसटी डिपार्टमेंट में डिप्टी कमिश्नर अमन सिंगला की पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की है. गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. 

मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच पुलिस जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि दोनों की 6 महीने पहले शादी हुई थी. वहीं युवती के परिवार ने अमन सिंगला और उसके परिजनों पर दहेज की मांग करने और प्रताड़ना का आरोप लगाया है. 

यह पूरा मामला नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-99 की सुप्रीम कोर्ट सोसायटी का है. लड़की के परिजनों ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले फोन करके बताया था कि उसका पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता है. 

इसके साथ ही साथ उसके साथ मारपीट भी की जाती थी और मरने के लिए टॉर्चर करता था. अमन सिंगला ने कुछ दिन पहले पत्नी को मायके जाने की बात कही थी, पर हमने किसी तरीके से अपनी भतीजी के पति को मनाने की कोशिश की थी. परिजनों का कहना है कि बेटी की शादी में उन्होंने अपने दामाद को मुंहमांगा दहेज भी दिया था, लेकिन इसके बाद भी उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था. उसने  पति के शोषण और प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खा लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.