ब्रेकिंग
भाई प्रिंस के अंतिम संस्कार में पहुंचे रौशन आनंद, बोले- खान सर ने मेरा परिवार बर्बाद कर दियाप्रिंस यादव मौत मामले में तेजस्वी यादव की एंट्री, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिख CBI जांच की मांगमुजफ्फरपुर में आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या, गहनों से भरा बैग लूटकर फरार हुए बदमाशमिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने की सगाई, बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस संग जल्द लेंगी सात फेरेआम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा: 33 लाख के आभूषण बरामद, हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तारभाई प्रिंस के अंतिम संस्कार में पहुंचे रौशन आनंद, बोले- खान सर ने मेरा परिवार बर्बाद कर दियाप्रिंस यादव मौत मामले में तेजस्वी यादव की एंट्री, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिख CBI जांच की मांगमुजफ्फरपुर में आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या, गहनों से भरा बैग लूटकर फरार हुए बदमाशमिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने की सगाई, बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस संग जल्द लेंगी सात फेरेआम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा: 33 लाख के आभूषण बरामद, हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

विश्व मजदूर दिवस पर गिरिडीह में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 438 मजदूरों की जांच

गिरिडीह में विश्व मजदूर दिवस के मौके पर श्री लंगटा बाबा स्टील्स प्रा. लि. द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित। 438 मजदूरों की जांच, दवाइयों का वितरण और कई जरूरी टेस्ट किए गए।

झारखंड न्यूज
मजदूर दिवस पर हेल्थ कैंप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GIRIDIH: विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर दिनांक 01 मई 2026 को श्री लंगटा बाबा स्टील्स प्रा. लि., गिरिडीह परिसर में मजदूर भाइयों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कोलकाता के लाइफलाइन मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल से आए अनुभवी चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ. स्वामी विवेकानंद एवं आई स्पेशलिस्ट डॉ. सौमोब्रतो चक्रवर्ती द्वारा फैक्ट्री के लगभग 438 मजदूरों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार सभी को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान चिकित्सकों द्वारा ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, पल्स रेट, ईसीजी टेस्ट, आंखों की जांच, हीमोग्लोबिन टेस्ट एवं पीएफटी (Pulmonary Function Test) जैसी महत्वपूर्ण जांचें की गईं। शिविर में मजदूरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं इस पहल की सराहना की।

इस अवसर पर कंपनी के निदेशक अभिषेक कुमार ने कहा कि श्री लंगटा बाबा स्टील्स प्रा. लि. द्वारा समय-समय पर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए पिछड़े गांवों में प्रत्येक 2-3 माह पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं। 

उन्होंने कहा कि इस बार विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर कंपनी ने अपने मजदूर भाइयों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह विशेष जांच शिविर आयोजित किया है। कंपनी प्रबंधन ने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

टैग्स