ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

Faridkot Accident: फरीदकोट में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद नाले में गिरी बस, 6 लोगों की मौत

Faridkot Bus Accident: फरीदकोट में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

Faridkot Bus Accident
ट्रक से टक्कर के बाद नाले में गिरी बस, 6 लोगों की मौत
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Faridkot Bus Accident: पंजाब के फरीदकोट में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रक से टक्कर के बाद एक बस नाले में गिर गई जिससे 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार तेज गति से जा रही एक बस की ट्रक से टक्कर हो गई।  दुर्घटना के बाद यात्रियों से भरी बस नाले में गिर गई। 


घटना फरीदकोट में कोटकपूरा रोड पर शाही हवेली के पास की है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक से भीषण टक्कर के बाद बस नाले में गिर गई। इस दौरान यात्रियों से खचाखच भरी न्यू दीप कंपनी की बस में सवार छह यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में घायल लोगों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


हादसे की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। साथ ही मौके पर राहत-बचाव का काम जारी है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता