ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

नेपाल में भूकंप के झटके, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी डोली धरती

नेपाल में भूकम्प का झटका तो लोगों ने महसूस तो किया इसके अलावे उत्तर भारत में भी भूकम्प के झटके महसूस किये गये। यूपी और उत्तराखंड में भी धरती डोली है। भूकंप का केंद्र नेपाल के टालेंगाउ के पास था।

BIHAR
भूकम्प के झटके
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Earthquake in Nepal: भारत के पड़ोसी देश नेपाल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां भूकम्प के झटके महसूस किये गये हैं। नेपाल में 4 अप्रैल शुक्रवार की शाम 7 बजकर 52 मिनट 53 सेकेंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 5.0 थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस भूकंप के केंद्र की गहराई 20 किमी नीचे जमीन के अंदर थी।


बता दें कि कुछ दिन पहले ही म्यामांर में 7 से ज्यादा तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें ज्यादा संख्या में लोगों की मौत हो गयी थी और भारी नुकसान हुआ था। आज नेपाल में आए भूकम्प से लोगों में दहशत का माहौल है। नेपाल में आए भूकम्प ने म्यामांर की घटना को ताजा कर दिया है। जहां भूकंप में हजारों लोगों की जान चली गयी थी और कई बिल्डिंग ताश के पत्ते की तरह गिर गये। म्यामांर में भूकम्प से भारी नुकसान हुआ था। नेपाल में भूकम्प के झटके महसूस करने वाले लोग इसी बात से घबराये हुए हैं। यूपी और उत्तराखंड के लोग भी दहशत में हैं। 


नेपाल में भूकम्प का झटका तो लोगों ने महसूस तो किया इसके अलावे उत्तर भारत में भी भूकम्प के झटके महसूस किये गये। यूपी और उत्तराखंड में भी धरती डोली है। भूकंप का केंद्र नेपाल के टालेंगाउ के पास था। ताजा जानकारी के अनुसार नेपाल में आए भूकम्प से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और ना ही किसी तरह का नुकसान की ही सूचना है।