ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

तुर्की में फिर आय़ा भूकंप: 6.4 थी तीव्रता, 10 सेकेंड तक डोली धरती, इजरायल तक महसूस हुए झटके

DESK: भूकंप के कारण भीषण त्रासदी झेल रहे तुर्की में फिर से धरती डोली है. सोमवार को तुर्की में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 आंकी गयी है. स्थानीय समय के मुता

तुर्की में फिर आय़ा भूकंप: 6.4 थी तीव्रता, 10 सेकेंड तक डोली धरती, इजरायल तक महसूस हुए झटके
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: भूकंप के कारण भीषण त्रासदी झेल रहे तुर्की में फिर से धरती डोली है. सोमवार को तुर्की में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 आंकी गयी है. स्थानीय समय के मुताबिक रात के लगभग साढ़े 8 बजे ये भूकंप आया और करीब 10 सेकेंड तक तेज झटके महसूस किये गये. इस भूकंप से हुए नुकसान की जानकारी अभी नहीं मिल पायी है. 


बता दें कि दो हफ्ते पहले तुर्की में भीषण भूकंप आया था. इस भूकंप से मरने वालों की तादाद लगभग 47 हजार हो चुकी है. दो सप्ताह तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन थम गया है. तुर्की सरकार ने अपने दो राज्यों को छोड कर बाकी जगहों पर बचाव कार्य बंद कर दिया है. भारत सरकार ने तुर्की को मदद करने के लिए ऑपरेशन दोस्त शुरू किया था. बचाव कार्य समाप्त होने के बाद भारत से गयी टीमें वापस लौट गयी हैं.


6 हजार से ज्यादा आफ्टर शॉक

समाचार एजेंसियों के मुताबिक पिछले दो सप्ताह में तुर्की में 6 हजार से ज्यादा आफ्टर शॉक आये हैं. कुल 11 राज्यों में 6040 आफ्टर शॉक आ चुके हैं. इनमें 40 आफ्टर शॉक ऐसे थे जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 से 6 के बीच आंकी गयी वहीं, एक झटका को 6.6 तीव्रता का था. ऐसे में तुर्की के कई इलाकों को डिजास्टर जोन माना जा रहा है. वहां की हालत इतनी खराब है कि एक लाख से ज्यादा बिल्डिंग ध्वस्त हो चुकी हैं. हजारों इमारत क्षतिग्रस्त हैं, जिनसे लोगों को दूर रहने को कहा गया है. भूकंप के कारण एक करोड़ 30 लाख लोग बेघर हो चुके हैं.