ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Delhi Fire News: अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल पर फ्लैट में लगी भीषण आग, बेटा-बेटी के साथ नीचे कूद गया पिता; तीनों की हुई मौत

Delhi Fire News: दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 स्थित शपथ सोसाइटी में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। जान बचाने की कोशिश में सातवीं मंजिल से कूदे एक पिता और दो बच्चों की मौत हो गई।

Delhi Fire News
बिल्डिंग में लगी भीषण आग
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Delhi Fire News: दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 स्थित शपथ सोसाइटी में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी बहुमंजिला इमारत इसकी चपेट में आ गई।


घटना के दौरान सातवीं मंजिल पर रह रहे यश यादव और उनके परिवार की जान पर बन आई। लपटों से घिरे परिवार ने जान बचाने के लिए बालकनी से छलांग लगाने का फैसला किया। हादसे में यश यादव, उनकी 10 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। बच्चों को पास के आकाश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यश यादव को IGI अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी भी मौत हो गई।


यश यादव की पत्नी और बड़ा बेटा हादसे में बच गए और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में IGI अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यश यादव का व्यवसाय फ्लेक्स बोर्ड से जुड़ा था। दमकल विभाग के अनुसार, आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग मुख्य रूप से इमारत की 8वीं और 9वीं मंजिल पर लगी थी, लेकिन तेज़ी से फैलकर पूरी इमारत को लपेटे में ले लिया। 


आसपास के निवासियों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बिजली और पीएनजी (गैस) कनेक्शन बंद कर दिए गए हैं, और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए DDA और MCD को भी सूचित कर दिया गया है। दोनों अस्पतालों में पीड़ित परिवार की सहायता के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता