ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़: पति ने पत्नी का सिर मुंडवाया, गाली-गलौज और धमकी के बाद FIR दर्ज

जब महिला ने पति के दुर्व्यवहार का विरोध किया तो पति ने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की, बल्कि धारदार चीज से उसका सिर के बाल को जबरन मुंडवा दिया।

up news
विरोध पर दी शर्मनाक ‘सज़ा’
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पति ने विवाद के बाद अपनी पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसका सिर जबरन मुंडवा दिया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


आधी रात को हुआ बवाल

घटना 24 अप्रैल की देर रात करीब 1 बजे की है। जहां यूपी के भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के बड़ा सियूर गांव में एक पति ने पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार किया। थाना प्रभारी अंजनी कुमार राय ने बताया कि पीड़िता का पति आरोपी राम सागर और पीड़िता बबीता देवी (29) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान राम सागर ने अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज किया और उसे जाने से मारने की धमकी दी। 


विरोध पर दी शर्मनाक ‘सज़ा’

जब बबीता ने पति के दुर्व्यवहार का विरोध किया तो पति ने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की, बल्कि धारदार चीज से उसका सिर के बाल को जबरन मुंडवा दिया। यह कृत्य न केवल मानसिक उत्पीड़न का उदाहरण है, बल्कि एक महिला की गरिमा को भी ठेस पहुंचाने वाला है।


पीड़िता पहुंची मायके, फिर दर्ज कराया केस 

घटना के अगले दिन पीड़िता ने अपनी मां उर्मिला देवी को फोन कर घटना की जानकारी दी। मां के पहुंचने के बाद बबीता अपने मायके चली गई और कुछ दिनों बाद रविवार रात को अपनी मां के साथ औराई थाने पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हैं। 


आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

शिकायत के आधार पर औराई थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। फिलहाल आरोपी राम सागर फरार है, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


महिलाओं के खिलाफ बढ़ते घरेलू अपराध पर सवाल

यह घटना एक बार फिर से घरेलू हिंसा और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की गंभीरता को उजागर करती है। सवाल यह उठता है कि आज भी कई महिलाओं को अपने ही घर में अपमान, हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का सामना क्यों करना पड़ता है?