ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

अजीबोगरीब कारनामा: कुत्ते के नाम पर बना दिया आधार कार्ड, नाम टॉमी जायसवाल

एक शख्स ने अपने पालतू कुत्ते के नाम पर आधार कार्ड बनवा दिया। कुत्ते का नाम टॉमी जायसवाल लिखवाया और उसका फोटो भी लगाया। सोशल मीडिया पर अब यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है। अब लोग आधार कार्ड की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं..

मध्य प्रदेश की खबर
कुत्ते का आधारकार्ड
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: आपने देखा होगा कि बिहार में कैसे कुत्ता-बिल्ली, सोनालिका ट्रैक्टर और ट्रम्प के नाम से आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया। मामला सामने आने के बाद विभाग ने कार्रवाई भी की। अब कुत्ते के नाम से आधार कार्ड बनाए जाने का मामला सामने आया है। 


हैरान करने वाला यह मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है। जहां एक शख्स ने अपने पालतू कुत्ते के नाम पर आधार कार्ड बनवा लिया है। जिसकी तस्वीर के साथ आधार कार्ड  वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अब बहस छिड़ गई है। इस शख्स ने अपने पालतू कुत्ते के नाम से आधार कार्ड बनवा कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। 


सोशल मीडिया पर आधार कार्ड वायरल होने के बाद इसकी चर्चा लोग करने लगे हैं। आधार कार्ड में कुत्ते का फोटो लगा हुआ है। आधार कार्ड में कुत्ते का नाम टॉमी जायसवाल लिखा हुआ है। कुत्ते का डेट ऑफ बर्थ भी आधार कार्ड में अंकित है। कुत्ते का जन्मतिथि 25 दिसंबर 2010 लिखा हुआ है। इसके अलावे जेंडर में कुत्ता और इंग्लिश में डॉग लिखा हुआ है। टॉमी जायसवाल नामक कुत्ते का आधार नंबर 070001051580 भी जारी कर दिया गया है। 


आधार कार्ड के पीछे कुत्ते का पता और उसके मालिक का नाम कैलाश जायसवाल, वार्ड नंबर 01, सिमरिया ताल, डबरा, ग्वालियर, मध्य प्रदेश (475110) लिखा हुआ है। कुत्ते का आधार कार्ड अपने आप में अजूबा है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं और अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इसे आधार कार्ड की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं तो कोई इस बात को हंसी में उड़ा रहा है। लोग कह रहे हैं कि अब कुत्ते बिल्ली का भी आधार कार्ड बन रहा है।   

टैग्स