ब्रेकिंग
हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार

डॉक्टर की ड्रेस डाली और लॉकडाउन में निकल गया सड़क पर, पुलिस से हुआ सामना तो फिर हुआ कुछ यूं ...

DESK : देश में जारी लॉकडाउन के बीच देश के लोगों का फर्ज बनता है कि वे इसे पूरी मुकम्मल करें ताकि हम कोरोना वायरस के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ सके और देश से उसे भगा सके। लेकिन लोगों

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DESK : देश में जारी लॉकडाउन के बीच देश के लोगों का फर्ज बनता है कि वे इसे पूरी मुकम्मल करें ताकि हम कोरोना वायरस के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ सके और देश से उसे भगा सके। लेकिन लोगों की कमी नहीं है। लॉकडाउन के दौरान घूमने का शौक चर्राया तो कुछ अजीबोगरीब रास्ता निकाला लेकिन वो उस युवक को महंगा पड़ गया। 


कुछ लोग ऐसे हैं जो तरह-तरह के बहाने बनाकर इस नियम को तोड़ रहे हैं. तो कुछ लोग नई-नई तरकीबें निकाल रहे हैं। नोएडा में तो एक युवक ने हद ही कर दी।  नोएडा में एक शख्स ने ऐसे ही तरकीब भिड़ाई। चूंकि डॉक्टर इलाज के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं, इसलिए ये शख्स नकली डॉक्टर बन गया। इसने मास्क पहनी, डॉक्टरों की सफेद ड्रेस का इंतजाम किया और उसे पहनकर नोएडा में बेखौफ घूमने लगा। 


लेकिन इस 'श्री420' फर्जी डॉक्टर महोदय की ज्यादा देर चालाकी कायम नहीं रह सकी। रास्ते में थोड़ी ही दूर पर पुलिसवाले से सामना हो गया। पुलिसवाले ने रोक भी दिया और सड़क पर घूमने का कारण पूछा। उसने खुद को डॉक्टर बताया लेकिन पुलिस के सवालों के आगे एक न चली और फिर महोदय पहुंच गये पुलिस की हिरासत में। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

टैग्स