ब्रेकिंग
कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी

DM-SSP खरीदार बनकर पहुंचे बाजार, कालाबाजारियों की आ गयी शामत

DESK : पूरे देश में जारी 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच देश भर के बाजारों से कालाबाजारी की खबरें आ रही है। आवश्यक सामानों के बाजार खुले हैं। लेकिन दुकानदार मनमानी रेट पर चीजों को

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DESK : पूरे देश में जारी 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच देश भर के बाजारों से कालाबाजारी की खबरें आ रही है। आवश्यक सामानों के बाजार खुले हैं। लेकिन दुकानदार मनमानी रेट पर चीजों को बेच रहे हैं। कालाबाजारी के शिकायत के बीच एक डीएम-एसएसपी ने अनूठा कदम उठाते हुए खरीदार बनकर खुद बाजार पहुंच गये फिर क्या था कालाबाजारियों की शामत आनी तय थी।


यूपी के बनारस ये खबर सामने आयी है जो खुद देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। बनारस के डीएम औऱ एसएसपी ने कालाबाजारी के खिलाफ सोमवार को प्रशासन की ओर से मुहिम चलायी। वाराणसी के जिलाधिकारी और एसएसपी आम आदमी बनकर बाजार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुछ सामान खरीदा। कई दुकानदार निर्धारित रेट से अधिक पर सामान बेच रहे थे। डीएम और एसएसपी के आदेश पर इन दुकानदारों को हिरासत में ले लिया गया है।


डीएम और एसएसपी ने बताया कि वह आज चेतगंज थाना क्षेत्र के दलहट्टा, चेतगंज, मंसाराम फाटक आदि इलाको में सादे कपड़ों में खरीदारी करने पहुंचे। इस दौरान कई दुकानदार निर्धारित मुल्य से ज्यादा दाम पर सामान बेच रहे थे। पुलिस ने कई दुकानदारों को हिरासत में लिया है। अब उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले वाराणसी जिला प्रशासन ने कालाबाजारी को रोकने के लिए रेट लिस्ट जारी किया था। बावजूद इसके कालाबाजारी जारी थी। 



टैग्स