ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

कार और ट्रक की सीधी टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

बेटी से मिलने के बाद पूरा परिवार घर लौट रहा था तभी सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गयी और इस हादसे में कार का ड्राइवर सहित 6 लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं। राजस्व निरीक्षक ताहर सिंह की भी इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गयी।

ACCIDENT
हादसे में 6 की मौत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ACCIDENT DEATH: इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ से आ रही है जहां भीषण सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गयी है। कार और ट्रक की सीधी भिड़ंत में आधा दर्जन लोगों की जान चली गयी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 


घटना NH-353 पर बागबाहरा के पास की है जहां ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में यह बड़ा हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार के परखच्चे उड़ गये। इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। मृतकों में एक ही परिवार के 5 लोग शामिल है। 


इस घटना में ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजस्व निरीक्षक ताहर सिंह ठाकुर रायपुर गये हुए थे जहां अपनी बेटी से मिलने के बाद वो घर लौट रहे थे। जब CG 04QA\ 4757 रजिस्ट्रेशन नंबर की कार रायपुर से बागबाहरा की ओर जा रही थी HR56B/7341 नंबर की ट्रक बागबाहरा से महासमुंद्र जा रहा था। 


इसी दौरान दोनों वाहनो के बीच सीधी टक्कर हो गयी। इस हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गयी। इस दर्दनाक हादसे में राजस्व निरीक्षक ताहर सिंह ठाकुर के अलावे बागबाहरा निवासी बिन्देश्वरी ठाकुर, वैभवी ठाकुर, तृप्ति ठाकुर और सरोजनी ठाकुर की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से मृतकों और घायलों को कार से बाहर निकाला और सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स