ब्रेकिंग
गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी

रेप के आरोपी को टिकट देने का महिला नेता ने किया विरोध, नाराज कांग्रेस नेताओं ने पीटा

DESK: कांग्रेस नेताओं ने अपने ही पार्टी की महिला नेता की पिटाई कर दी. महिला रेप के आरोपी कांग्रेस नेता को टिकट देने का विरोध कर रही थी. इससे नाराज होकर सबके सामने ही पिटाई कर

रेप के आरोपी को टिकट देने का महिला नेता ने किया विरोध, नाराज कांग्रेस नेताओं ने पीटा
Manish Kumar
2 मिनट

DESK:  कांग्रेस नेताओं ने अपने ही पार्टी की महिला नेता की पिटाई कर दी. महिला रेप के आरोपी कांग्रेस नेता को टिकट देने का विरोध कर रही थी. इससे नाराज होकर सबके सामने ही पिटाई कर दी. अब इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है. यह घटना यूपी के देवरिया की है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महिला नेता ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्वांचल सह प्रभारी सचिन नायक के सामने ही उप चुनाव प्रत्याशी को रेप का आरोपी बताते हुए टिकट देने का विरोध किया. इसके साथ ही विरोध में गुलदस्ता राष्ट्रीय सचिव के ऊपर फेंक दिया. इसके बाद जमकर हंगामा हो गया. इस दौरान कई पुरूष कार्यकर्ताओं ने महिला की पिटाई कर दी. 

हो रहा उप चुनाव

देवरिया में विधानसभा का उप चुनाव होने वाला है. पिछले माह बीजेपी के विधायक जनमेजय सिंह का निधन हो गया था. जिसके बाद देवरिया में चुनाव होने वाला है. पार्टी ने मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन महिला विरोध कर रही थी. महिला नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रत्याशी मुकुंद भास्कर पर रेप का आरोप है. उसे टिकट देकर गलत हुआ है. हम चाहते हैं कि साफ सुथरे छवि के लोगों को टिकट दिया जाए

टैग्स