ब्रेकिंग
गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी

देशभर में आज मनाई जा रही बकरीद, कोरोना काल में गले मिलने से परहेज

DESK : देश भर में आज बकरीद मनाई जा रही है। ईद के बाद बकरीद भी कोरोना के कारण फीकी हो गई है। लोगों ने बकरीद की नमाज तो अदा की लेकिन सामूहिक तरीके से नहीं। ईद और बकरीद के मौके पर गले

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : देश भर में आज बकरीद मनाई जा रही है। ईद के बाद बकरीद भी कोरोना के कारण फीकी हो गई है। लोगों ने बकरीद की नमाज तो अदा की लेकिन सामूहिक तरीके से नहीं। ईद और बकरीद के मौके पर गले मिलने का रस्म रहा है लेकिन कोरोना संक्रमण के इस दौर में इससे भी परहेज रहा। 


देशभर से बकरीद को लेकर खबरें आ रही हैं। हर जगह लोगों ने सुबह की नमाज अदा की है लेकिन सामूहिक नमाज की तस्वीरें कम दिखी है। दिल्ली के जामा मस्जिद में सुबह 6:05 पर नमाज अदा की गई हालांकि इस दौरान मस्जिद प्रशासन की तरफ से सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया। जामा मस्जिद में तैनात पुलिसकर्मियों ने थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया। कई जगहों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए बगैर नमाज अदा करने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। 


बिहार में बकरीद के मौके पर सामूहिक के नमाज की इजाजत नहीं दी गई थी। पटना के गांधी मैदान में बकरीद की नमाज नहीं अदा की गई और ना ही अन्य इबादतगाहों में। लोगों ने कोरोना काल को देखते हुए खुद बकरीद के मौके पर एक दूसरे से दूरी बनाकर रखी है।

टैग्स