ब्रेकिंग
कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी

देश के सबसे बड़े राज्य में कोरोना वायरस से पहली मौत, 25 साल का युवक आया चपेट में

DESK: कोरोना का कहर शहर-शहर फैलता जा रहा है। इस बीच देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत की खबर आयी है। यह प्रदेश में किसी कोरोना पॉजिटिव की पहली

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DESK: कोरोना का कहर शहर-शहर फैलता जा रहा है। इस बीच देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत की खबर आयी है। यह प्रदेश में किसी कोरोना पॉजिटिव की पहली मौत है। जिस युवक की मौत हुई है उसकी उम्र 25 साल बताई जा रही है।


यूपी के गोरखपुर जिले से  पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत की खबर आ रही है। केजीएमयू अस्पताल के मुताबिक गोरखपुर से जो सैम्पल आया था वह जांच में पॉजिटिव मिला है। गोरखपुर में हुई जांच भी सही थी लेकिन इसको केजीएमयू से क्रॉस चेक होना था।


गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती मरीज की सोमवार को मौत हो गई थी। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण कोरोना बताया गया था। बताया जा रहा है कि जिस युवक की मौत हुई थी वो महाराष्ट्र के मुंबई से कुछ दिन पहले लौटा था। उसकी तबीयत खराब होने के बाद उसका सामान्य इलाज हो रहा था। इलाज के कई दिन बाद कोरोना का टेस्ट कराया गया था लेकिन उसकी रिपोर्ट पहले पॉजिटिव नहीं आई थी। 


टैग्स