ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

भारत बंद आज, GST और बढ़ती महंगाई के खिलाफ व्यापारियों का हल्ला बोल

PATNA : देशभर में आज GST, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों समेत कई मुद्दों को लेकर भारत बंद बुलाया गया है. भारत बंद को देश के कई व्यापारी संगठन, ट्रांसपोर्टर्स ने समर्थन दिया है. इस दौरा

भारत बंद आज, GST और बढ़ती महंगाई के खिलाफ व्यापारियों का हल्ला बोल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : देशभर में आज GST, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों समेत कई मुद्दों को लेकर भारत बंद बुलाया गया है. भारत बंद को देश के कई व्यापारी संगठन, ट्रांसपोर्टर्स ने समर्थन दिया है. इस दौरान बाजारों, ट्रांसपोर्ट को बंद रखा जाएगा. ये बंद शुक्रवार सुबह 6 बजे से रात आठ बजे तक रहेगा.


द कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के महासचिव के मुताबिक आज देशभर में 1,500 स्थानों पर धरना दिया जाएगा. सभी बाजार बंद रहेंगे. 40 हजार से ज्यादा व्यापारिक संगठनों से जुड़े करीब 8 करोड़ कारोबारी बंद को समर्थन दे रहे हैं. आज के दिन कोई भी व्यापारी जीएसटी पोर्टल पर लॉग इन नहीं करेगा. कई जिलों में वे संबंधित अधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार के लिए अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे. 


बता दें कि भारत बंद GST को सरल बनाने की मांग को लेकर किया गया है. कैट की केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और जीएसटी परिषद से मांग है कि वे जीएसटी के कड़े प्रावधानों को खत्म करें. साथ ही जीएसटी प्रणाली की समीक्षा करें. जीएसटी की दरों का सरलीकरण करने और उन्हें तार्किक बनाने की जरूरत है ताकि जीएसटी के अनुपालन से व्यापारियों पर जो बोझ बढ़ रहा है वह खत्म हो जाए.