ब्रेकिंग
पिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमबिहार के चार कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, संजय मिश्रा समेत इन एक्टर्स को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानितमोदी के जन्मदिन पर नहीं मिल रहा कोई दीया जलाने वाला, तेजस्वी यादव का बड़ा बयानपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमबिहार के चार कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, संजय मिश्रा समेत इन एक्टर्स को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानितमोदी के जन्मदिन पर नहीं मिल रहा कोई दीया जलाने वाला, तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

दिल्ली के विवेक विहार में बड़ा हादसा: AC ब्लास्ट होने के बाद इमारत में लगी भीषण आग, अबतक 9 लोगों की मौत

Delhi fire incident: दिल्ली के विवेक विहार में भीषण आग से 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई घायल हो गए हैं. शुरुआती जांच में एसी ब्लास्ट को हादसे की वजह माना जा रहा है. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है.

Delhi fire incident
दिल्ली में बड़ा हादसा
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Delhi fire incident: दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार सुबह एक इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन कूलिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है। 


अधिकारियों ने हताहतों की संख्या में और बढ़ोतरी की आशंका जताई है क्योंकि बचाव कार्य अभी भी चल रहे हैं। फायर कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, तड़के करीब 3:47 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद, 14 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने तथा फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। 


बचाव दल ने धुएं के बीच से 12 से अधिक लोगों को बाहर निकाला। अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


शुरुआती जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि आग एसी ब्लास्ट के कारण लगी थी। आग का स्रोत और किस मंजिल से आग शुरू हुई, इस पर जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, दूसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में एसी ब्लास्ट हुआ था, जिसके बाद आग तीसरी मंजिल तक फैल गई। 


जब तीसरी मंजिल पर आग की लपटें पहुंची, तो वहां के लोग खुद को बचाने के लिए छत की ओर भागे, लेकिन छत का दरवाजा बंद होने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, क्योंकि शवों की हालत बहुत खराब थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता