ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Delhi University News: महाशिवरात्रि पर साउथ एशियन यूनिवर्सिटी की मेस में परोसा गया नॉनवेज, दो गुटों में हुआ जमकर बवाल

Delhi University News: दक्षिणी दिल्ली स्थित साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में महाशिवरात्रि के दिन मेस में नॉनवेज परोसे जाने को लेकर विवाद हो गया है। जिसके बाद दो गुटों में जमकर बवाल हुआ।

Delhi University News
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में बवाल
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Delhi University News: दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों के बीच बड़ा विवाद हो गया है। आरोप है कि महाशिवरात्रि के मौके पर यूनिवर्सिटी की मेस में नॉन वेज खाना परोसा गया था। इसे लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच कथित तौर पर हाथापाई हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें स्टूडेंट्स के दो गुटों में तीखी नोकझोंक और हाथापाई होती दिख रही है। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर हिंसा करने का आरोप लगाया है। 


वामपंथी छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने एक-दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। SFI ने आरोप लगाया कि ABVP के सदस्यों ने छात्रों पर हमला किया क्योंकि वे ABVP की उस मांग का पालन नहीं कर रहे थे, जिसमें महाशिवरात्रि के दिन मेस में नॉनवेज नहीं परोसा जाने की बात कही गई थी। एसएफआई ने दावा किया कि पूरी घटना कैमरे में कैद हुई, जिसमें एबीवीपी के सदस्य मेस में छात्रों के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे थे। एसएफआई ने यह भी आरोप लगाया कि महिला छात्रों के साथ भी हिंसा की गई और उन्हें बालों से पकड़कर घसीटा गया।


वहीं ABVP ने इन आरोपों का खंडन किया और कहा कि SFI के सदस्यों ने उपवास कर रहे छात्रों के लिए निर्धारित स्थान पर जबरन नॉनवेज परोसने की कोशिश की थी। एबीवीपी ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन बताते हुए कहा कि यह कृत्य धार्मिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने का प्रयास था। एबीवीपी ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और आरोप लगाया कि जो लोग माहौल बिगाड़ने के जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता