ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत✦Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत

CNG पंप पर ट्रक में गैस भरने के दौरान ब्लास्ट, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 5 घायल

दिल्ली के टिकरी कलां में CNG स्टेशन पर ट्रक में गैस भरते समय जोरदार धमाका हो गया। हादसे में 3 लोगों की मौत और 5 अन्य घायल हुए हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दिल्ली न्यूज
दिल्ली में बड़ा हादसा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: दिल्ली के टिकरी कलां में बुधवार दोपहर एक CNG स्टेशन पर ट्रक में गैस भरते समय जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गये। ब्लास्ट इतना तेज हुआ कि आसपास का इलाका दहल उठा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।


घटना टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित CNG पंप पर हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक CNG भरवाने के लिए स्टेशन पर पहुंचा था। गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक के CNG सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। धमाके के बाद पुलिस, दमकल विभाग और अन्य राहत टीमों को मौके पर भेजा गया।


गैस भरने के दौरान हुआ धमाका

बताया जा रहा है कि ट्रक में CNG भरी जा रही थी, तभी अचानक सिलेंडर फट गया। विस्फोट की चपेट में आसपास मौजूद लोग आ गए। पुलिस के मुताबिक, हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि पांच लोग घायल हैं। दिल्ली फायर सर्विस को बुधवार दोपहर करीब 3:37 बजे घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने एहतियाती कदम उठाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।


धमाके से मची अफरा-तफरी

CNG सिलेंडर में विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास का पूरा इलाका दहल गया। धमाके के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू कर दी है। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस और संबंधित विभाग यह पता लगाने में जुटे हैं कि CNG रिफिलिंग के दौरान कोई तकनीकी खामी या लापरवाही तो नहीं हुई थी।


मृतक की हुई पहचान 

हादसे में जान गंवाने वाले एक व्यक्ति की पहचान 25 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है। वह पश्चिमी दिल्ली की बाबा हरिदास कॉलोनी में रहता था और CNG स्टेशन पर गैस भरने का काम करता था। बताया जा रहा है कि जिस समय धमाका हुआ, उस वक्त मनीष ट्रक के CNG सिलेंडर में गैस भर रहा था। पुलिस घटना की जांच कर रही है और विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों की जांच के बाद ही हादसे की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।


टैग्स