ब्रेकिंग
कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी

दिल्ली-NCR में बारिश, कई राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

DELHI: दिल्ली-एनसीआर इलाकों में आज सुबह से बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जतायी है वहीं कई इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी भी जारी की

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI: दिल्ली-एनसीआर इलाकों में आज सुबह से बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जतायी है वहीं कई इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी भी जारी की गयी है।


दिल्ली में इस महीने पहले ही 103.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो मार्च महीने में सबसे अधिक है। लेकिन यह बारिश मैदानी इलाकों में किसानों के लिए मुसीबत बनकर आई है। खेतों में गेहूं की फसल खड़ी है और बारिश से फसल को काफी नुकसान पहले ही हो चुका है। कोरोना के कारण घर में कैद किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।


हालांकि दिल्ली में हुई बारिश से राजधानी को फायदा होगा। सुबह हुई बारिश से दिल्ली की हवा और साफ होगी। कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन की वजह से सड़कों पर गाड़ियों ने नहीं चलने से दिल्ली की हवा लगातार साफ हुई है।एयर क्वालिटी इंडेक्स भी लगातार दूसरे दिन संतोषजनक श्रेणी (एक्यूआई 92) में बनी रही।