ब्रेकिंग
Bettiah Robbery : जाते-जाते बोल गए- 'हम फिर आएंगे, यह तो फिल्म है...' दिनदहाड़े 8 बदमाशों ने लूट लिया 40 करोड़ का सोना-हीरा, बिहार की सबसे बड़ी डकैती से दहला बेतिया...✦बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने लूटे! 8 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव✦झारखंड के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा: कन्वेयर बेल्ट टूटने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल✦Bihar News : परिवहन विभाग ने ‘प्रवर्तन निरीक्षक’ को सेवा से किया बर्खास्त, जांच आयुक्त ने सभी आरोपों को पाया प्रमाणित…कमिश्नर ने जारी किया आदेश ✦बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद✦Bettiah Robbery : जाते-जाते बोल गए- 'हम फिर आएंगे, यह तो फिल्म है...' दिनदहाड़े 8 बदमाशों ने लूट लिया 40 करोड़ का सोना-हीरा, बिहार की सबसे बड़ी डकैती से दहला बेतिया...✦बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने लूटे! 8 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव✦झारखंड के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा: कन्वेयर बेल्ट टूटने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल✦Bihar News : परिवहन विभाग ने ‘प्रवर्तन निरीक्षक’ को सेवा से किया बर्खास्त, जांच आयुक्त ने सभी आरोपों को पाया प्रमाणित…कमिश्नर ने जारी किया आदेश ✦बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद

दिल्ली में घुसे जैश के आतंकी, बड़े हमले को दे सकते हैं अंजाम, अलर्ट पर सुरक्षा एंजेंसियां

DELHI: राजधानी दिल्ली में दहशतगर्द बड़े आतंकी हमले की फिराक में हैं. दिल्ली में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 3 से 4 आतंकी घुसे हैं. सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला है कि त्योह

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: राजधानी दिल्ली में दहशतगर्द बड़े आतंकी हमले की फिराक में हैं. दिल्ली में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 3 से 4 आतंकी घुसे हैं. सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला है कि त्योहार के सीजन में जैश के आतंकी बड़ा हमला कर सकते हैं. इनपुट मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है.


दिल्ली में आतंकियों के घुसने के इनपुट मिलने के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल दिल्ली में 9 खुफिया ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. छापेमारी में स्पेशल सेल को कुछ खुफिया जानकारी भी मिली है. 


खुफिया एजेंसियों ने जानकारी दी है कि हथियार बंद आतंकी दिल्ली में घुस चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक कश्मीर में बैठा जैश के कमांडर अबू उस्मान ने कश्मीर में अपने साथियों से कहा है कि 'जम्मू और दिल्ली में बड़े धमाके होंगे, हमारे साथी वहां पहुंच गए हैं.' आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाये जाने के बाद से आतंकी भारत में लगातार हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं.