ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

हाईकोर्ट की कार्यवाही से पहले एडवोकेट का रोमांस, महिला को किस करता वीडियो वायरल

दिल्ली हाई कोर्ट की ऑनलाइन सुनवाई शुरू होने से पहले एक एडवोकेट का महिला को किस करता वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में वकील कोर्ट की पोशाक में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस हरकत की कड़ी आलोचना की है।

बिहार
वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: दिल्ली हाई कोर्ट की ONLINE सुनवाई से पहले एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। कोर्ट की कार्यवाही शुरू होने से ठीक पहले एक एडवोकेट का महिला को किस करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह मामला उस वक्त की है जब सभी लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सुनवाई के लिए जज साहब का इंतज़ार कर रहे थे।


वायरल वीडियो में वकील अपने कमरे में कोर्ट की पोशाक (अटायर) में बैठे दिखाई दे रहे हैं। कैमरे में उनका साइड फेस दिखता है, वहीं उनके सामने साड़ी पहने एक महिला खड़ी नज़र आती है। कुछ ही देर बाद वकील कथित तौर पर महिला का हाथ पकड़कर उसे अपनी ओर खींचते हैं। महिला हिचकिचाती है और विरोधकरती है, लेकिन वकील उसे किस करते हैं। जिसके बाद महिला पीछे हट जाती है।


वीडियो में दिख रहे वकील और महिला की पहचान की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। घटना के बाद यह फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद लोग वकील के इस बर्ताव की जमकर आलोचना कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने इसे पेशेवर आचरण के ख़िलाफ़ बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता।




टैग्स