ब्रेकिंग
गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी

दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम, जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी हथियार के साथ गिरफ्तार

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है, जहां सुरक्षाबलों ने आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवाद

दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम, जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी हथियार के साथ गिरफ्तार
Anamika
2 मिनट

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है, जहां सुरक्षाबलों ने आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ये दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के हैं और दोनों दिल्ली में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में धमाका की प्लानिंग कर रहे थे. 

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को इनके बारे में पहले से इनपुट मिली थी. इसके बाद दोनों को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया गया और सोमवार की रात 10.15 बजे दोनों आतंकियों को  सरायकाले खां के मिलिनियम पार्क के पास से धर दबोचा गया.  गिरफ्तार आतंकियों की पहचान जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के रहने वाले अब्दुल लतीफ और कुपवाड़ा जिले के हट मुल्ला गांव के रहने वाले अशरफ खाताना के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किया है