ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

आवारा पशुओं के कारण रूका CM का काफिला, मुख्यमंत्री को कार से उतरना पड़ गया

दरअसल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार को मेट्रो के पिलर का निरीक्षण करने के लिए निकली थीं। तभी इसी दौरान दिल्ली के हैदरपुर फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी मच गयी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बीच सड़क पर यदि मवेशी चलेंगे तब हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

DELHI NEWS
बीच सड़क पर रूका सीएम का काफिला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI NEWS: सड़कों पर आवारा घूमने वाले पशुओं से आम लोगों को भारी समस्या झेलनी पड़ती है। इसी के कारण आए दिन सड़क हादसे भी होते रहते हैं। इस बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के काफिले को आवारा पशुओं ने रोक दिया। मुख्यमंत्री के कारकेड के सामने कुछ आवारा पशु आ गये जिसके कारण गाड़ियों को रोकना पड़ गया। 


दरअसल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार को मेट्रो के पिलर का निरीक्षण करने के लिए निकली थीं। तभी इसी दौरान दिल्ली के हैदरपुर फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी मच गयी। तभी सीएम रेखा गुप्ता गाड़ी से उतरी और अधिकारियों से इस संबंध में बात करने लगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बीच सड़क पर यदि मवेशी चलेंगे तब हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवारा पशु सड़क पर ना आए इसके लिए जरूरी कार्रवाई करें।


दरअसल सीएम का काफिला जब गुजर रहा था तभी हैदरपुर फ्लाईओवर पर अचानक काफिला बीच सड़क पर रूक गया। सीएम की गाड़ी के पीछे की गाड़ी को पता नहीं चला कि आखिर माजरा क्या है? जब सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों से इस संबंध में बात कर रही थी तब पता चला कि सीएम के कारकेड के सामने आवारा पशु आ गया था जिसके कारण सीएम के काफिले को रोका गया। करीब 20 मिनट तक मुख्यमंत्री का काफिला हैदरपुर फ्लाईओवर पर रुका रहा। 


आवारा पशुओं को फ्लाईओवर से हटाया गया जिसके बाद सीएम रेखा गुप्ता मेट्रो पिलर का निरीक्षण करने के लिए रवाना हो गईं। मेट्रो पिलर का निरीक्षण करने के दौरान सीएम की नजर मेट्रो पिलर पर लगे पोस्टर और होर्डिंग पर गई जिसके बाद उन्होंने इसे तुरंत हटाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को साफ-सुधरा बनाएंगे। सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है। खुद मुझे भी नहीं है इसलिए हमारी दिल्ली को गंदा ना करें। यदि कोई ऐसा करता है तो उसे ऐसा करने से रोके।  


टैग्स