ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

सीपी राधाकृष्णन 152 वोटों से जीते उपराष्ट्रपति चुनाव, सुदर्शन रेड्डी को मिली हार

एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुनाव जीत गए। उन्हें 452 वोट मिले जबकि विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट हासिल हुए। कुल 767 वोटों में से 752 वैध और 15 अवैध करार दिए गए।

DELHI
इंडी गठबंधन की हार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI:  इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति 152 वोट से चुनाव जीत गए हैं। राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले, वहीं INDIA कैंडीडेट सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।


एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की है। सीपी राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले, जबकि विपक्षी गठबंधन INDIA के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट हासिल हुए। इस तरह राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।


चुनाव में कुल 767 वोट डाले गए थे, जिनमें से 752 को वैध और 15 को अवैध करार दिया गया। एनडीए ने 68 वर्षीय सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया था, जबकि इंडिया गठबंधन ने 79 वर्षीय बी. सुदर्शन रेड्डी को प्रत्याशी घोषित किया था।


बता दें कि BRS और BJD ने उपराष्ट्रपति चुनाव से दूरी बनाए रखी थी। दोनों दलों ने किसी भी गठबंधन का समर्थन इस चुनाव में नहीं किया। जबकि राज्यसभा में BRS के 4 और BJD के 7 सांसद हैं। वहीं, लोकसभा में एकमात्र सांसद वाली शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब में बाढ़ की स्थिति का हवाला देकर वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। उधर, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के 11 सांसदों ने पहले ही एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने का फैसला लिया था।