ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

Viral Video: हरकतें ऐसी कि शर्म भी हो जाए पानी-पानी, मेट्रो स्टेशन पर कपल का शर्मनाक वीडियो वायरल

Viral Video: बेंगलुरू के एक मेट्रो स्टेशन की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक कपल ने खुलेआम ऐसी हरकतें की कि शर्म भी पानी-पानी हो जाए.

Viral Video
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Viral Video: मेट्रो स्टेशन या अन्य सार्वजनिक स्थानों से अक्सर प्रेमी जोड़ों के आपत्तिजनक वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन पर समय-समय पर लोगों ने नाराज़गी भी जताई है। हाल ही में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर नया विवाद छेड़ दिया है।


घटना बेंगलुरु के मदवारा मेट्रो स्टेशन की है, जहां एक युवा जोड़े का सार्वजनिक रूप से अशोभनीय व्यवहार कैमरे में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उस समय शूट किया गया जब दोनों ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि जोड़ा कई यात्रियों की मौजूदगी में, जिनमें बुज़ुर्ग भी शामिल थे, अनुचित हरकतें करता नजर आया। इससे आसपास खड़े कई लोग बेहद असहज महसूस कर रहे थे।


इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर 'कर्नाटक पोर्टफोलियो' नामक हैंडल से शेयर किया गया था। वायरल वीडियो को अब तक तीन लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और इस पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ यूजर्स ने मेट्रो अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। 


एक यूजर ने लिखा, "क्या हम अगली पीढ़ी के लिए ऐसा उदाहरण पेश कर रहे हैं? वहीं एक अन्य ने तंज करते हुए कहा, अब मेट्रो स्टेशन डेटिंग स्पॉट बनते जा रहे हैं। किसी ने लिखा, यही वजह है कि बुजुर्ग लोग पीक ऑवर्स के दौरान सार्वजनिक परिवहन से बचते हैं। कई लोगों ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया। कुछ लोगों ने वीडियो शूट करने और उसे पोस्ट करने के तरीके पर भी सवाल उठाए। 

टैग्स