ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

कोरोना अपडेट : देश में अब तक 55 मौत, 1900 से ज्यादा मरीज

DESK : कोराना वायरस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना से अब तक देश भर में 55 लोगों की मौत हो गयी है जबकि कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1900 को

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DESK : कोराना वायरस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना से अब तक देश भर में 55 लोगों की मौत हो गयी है जबकि कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1900 को पार कर चुकी है।  महाराष्ट्र की झुग्गी बस्ती तक कोरोना पहुंच गया है, वहीं दिल्ली में भी कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं।  इसके अलावा दिल्ली मरकज के कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों में भी देश के अलग-अलग हिस्सों से इस बीमारी की चपेट में आने की पुष्टि हो रही है।  कोरोना वायरस ने फिलहाल तेजी पकड़ ली है। 


सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में कोरोना का कहर बरपा है।  यहां पर 4 और लोगों की मौत हो गई है। सभी मौतें मुंबई में हुई हैं। राज्य में अब तक 16 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 335 है। 


वहीं दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज से लौटे लोगों का लगातार कोरोना से संक्रमित पाए जाना जारी है। मरकज से तमिलनाडु लौटे 110 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही तमिलनाडु में कोरोना के मरीजों की संख्या 234 हो गई है। केरल में कोरोना वायरस के आज 24 नए केस सामने आए हैं। यहां पर मरीजों की संख्या 265 हो गई है. 237 लोगों का इलाज जारी है। 

टैग्स