ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

कोरोना से हुई मौत, 8 लोगों का एक ही चिता पर किया गया अंतिम संस्कार

DESK : कोरोना के दूसरी लहर का कहर तेजी से पूरे देश में बढ़ रहा है. कोरोना से सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है, जहां हालात बेकाबू होते दिखाई दे रहे हैं. महाराष्ट्र में एक दिन में क

कोरोना से हुई मौत, 8 लोगों का एक ही चिता पर किया गया अंतिम संस्कार
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना के दूसरी लहर का कहर तेजी से पूरे देश में बढ़ रहा है. कोरोना से सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है, जहां हालात बेकाबू होते दिखाई दे रहे हैं. महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना के 50 हजार मामले सामने आ रहे हैं. 

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संकट दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. सरकार ने एतिहात के तौर पर कई जिलों में मिनी लॉकडाउन की भी घोषणा की है, पर इन सब के बीच संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है.

महाराष्ट्र के बीड जिले में स्वराती अस्पताल के कोविड वार्ड में इलाज कर रहे आठ मरीजों की मौत हो गई. जिसके बाद उनके शवों को अंतिम संस्कार के लिए नगरपालिका को सौंप दिया गया. लाशों के अंतिम संस्कार के दौरान शमशान घाट से जो तस्वीरें सामने आई है, उसने हर किसी को  परेशान कर दिया. 

एक तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि एक चिता पर एक साथ आठ लोगों का अंतिम संस्कार किया गया. इस तस्वीर को दखने के बाद उन सब लोगों को सबक लेने की जरुरत है जो कोरोना को हल्के में लेते हुए खिलवाड़ कर रहे हैं. 

एक ही चिता पर आठ लोगों के अंतिम संस्कार किए जाने पर अंबाजोगाई नगरपालिका के प्रमुख ने कहा कि हमें जितनी जगह दी गई उसी के हिसाब से अंतिम संस्कार किया गया. पिछले साल कोविड से मरे 10 लोगों का भी एक साथ एक चिता पर अंतिम संस्कार हो चुका है.