ब्रेकिंग
कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी

कोरोना के बीच रिजर्व बैंक का बड़ा फैसला ; करोड़ों लोगों को मिलेगी राहत, घटाया गया रेपो और रिवर्स रेपो रेट

DELHI :अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। कोरोना महामारी के बीच रिजर्व बैंक ने बड़ा फैसला लिया है।बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट घटा दिया है।रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 75 बेसिस प्वाइ

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI :अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। कोरोना महामारी के बीच रिजर्व बैंक ने बड़ा फैसला लिया है।बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट घटा दिया है।रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 75 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। इस कटौती के बाद रेपो रेट 5.15 से घटकर 4.45 फीसदी पर आ गई है। रेपो रेट की यह कटौती आरबीआई इतिहास की सबसे बड़ी है।इस बीच आरबीआई ने देश को भरोसा दिलाया है कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत है। ग्राहकों का पैसा बैंक में पूरी तरह सुरक्षित है। 


आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पर कोरोना महामारी का असर पड़ सकता है। कोरोना की वजह से दुनिया में मंदी बढ़ सकती है। रेपो रेट कटौती का फायदा होम, कार या अन्य तरह के लोन सहित कई तरह के ईएमआई भरने वाले करोड़ों लोगों को मिलेगा।


शक्तिकांत दास ने कहा कि इससे कोरोना से लड़ने में मदद मिलेगी। इसका असर आपकी ईएमआई पर पड़ेगा। इसके साथ ही रिवर्स रेपो रेट में भी 90 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई है।आरबीआई ने सभी बैंकों का कैश रिजर्व रेश्यो भी पूरे 1 फीसदी यानी 100 बेसिस पॉइंट घटाकर 3 फीसदी कर दिया है। अब ये पूरे एक साल के लिए 4 फीसदी की बजाए 3 फीसदी होगा। कैश रिजर्व रेश्यो के तहत बैंक अपनी जमा का कुछ प्रतिशत आरबीआई के पास रखते हैं। इसमें कटौती होने से बैंकों के पास 1.37 लाख करोड़ रुपये की रकम बैंकों को मिल पाएगी। 


टैग्स