ब्रेकिंग
गोपालगंज में ई-अटेंडेंस घोटाला! 100 KM दूर से बनी 33 शिक्षकों की हाजिरीसहरसा में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी और दलाल 16 हजार घूस लेते गिरफ्तारसीतामढ़ी कोर्ट में 25 हजार के इनामी कुख्यात विकेश दास ने किया सरेंडर, एनकाउंटर एक्शन से घबराकर उठाया यह कदमकिसने बनाई 'कॉकरोच जनता पार्टी', क्या हैं पॉल‍िटि‍कल कनेक्शन जानिये?Bihar News: राजस्व विभाग में गठित हुआ मॉनिटरिंग सेल..नौ अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, आपके आवेदन पर रखेंगे निगरानी गोपालगंज में ई-अटेंडेंस घोटाला! 100 KM दूर से बनी 33 शिक्षकों की हाजिरीसहरसा में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी और दलाल 16 हजार घूस लेते गिरफ्तारसीतामढ़ी कोर्ट में 25 हजार के इनामी कुख्यात विकेश दास ने किया सरेंडर, एनकाउंटर एक्शन से घबराकर उठाया यह कदमकिसने बनाई 'कॉकरोच जनता पार्टी', क्या हैं पॉल‍िटि‍कल कनेक्शन जानिये?Bihar News: राजस्व विभाग में गठित हुआ मॉनिटरिंग सेल..नौ अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, आपके आवेदन पर रखेंगे निगरानी

किसने बनाई 'कॉकरोच जनता पार्टी', क्या हैं पॉल‍िटि‍कल कनेक्शन जानिये?

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ कोई राजनीतिक दल नहीं, बल्कि युवाओं द्वारा शुरू किया गया व्यंग्यात्मक डिजिटल अभियान है। बेरोजगारी और सिस्टम पर तंज कसते इस अभियान से लाखों लोग जुड़ रहे हैं।

दिल्ली न्यूज
क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’?
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

DESK: अब बात कॉकरोच जनता पार्टी की करते हैं, जिसकी चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। युवा और कई बड़े नेता भी इस पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं! लेकिन अब आपके मन में ढेर सारे सवाल उठ रहे होंगे कि कॉकरोच जनता पार्टी है क्या? आखिर ये पार्टी क्या करेगी? इसे शुरू किसने किया और इसका मकसद क्या है? तो चलिये इन सब बातों को जानते हैं। 


'कॉकरोच जनता पार्टी' मतलब?

असल में कॉकरोज जनता पार्टी कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि एक X हैंडल है, जो राजनीतिक व्यंग के तौर पर सोशल मीडिया का ध्यान खींच रहा है। बताया जाता है कि यह युवाओं का राजनीतिक मोर्चा है। यह युवाओं के लिए और युवाओं द्वारा वाली सोच पर काम करता है। 


सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स और इंस्टाग्राम पर पिछले कुछ घंटे से एक अजीबोगरीब नाम ट्रेंड कर रहा है, वो है'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP)..सिर्फ 3 दिनों के भीतर इस 'मजाकिया' और व्यंग्यात्मक राजनीतिक मोर्चे से देश के 1 लाख से ज्यादा युवा जुड़ चुके हैं। बात इंस्टाग्राम की करें तो 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बन चुके हैं। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद भी इस पार्टी के सदस्य बताए जा रहे हैं।


देश की राजनीति में नई पार्टियों का बनना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार कहानी बिल्कुल अलग है। कॉकरोच जनता पार्टी बनाने के लिए ना कोई बड़ी रैली बुलाई गयी, ना ही भीड़ लगाई गयी, ना ही मंच से नेताओं का भाषण हुआ, ना बैनर पोस्टर झंडे लगाये गये। ना ही रैली को लेकर रास्ता जाम हुआ। बल्कि बिना यह सब कुछ किये ही इस पार्टी ने नाम कमा लिया। यह पूरी कहानी सोशल मीडिया से शुरू हुई और देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गई। आज सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी की चर्चा हो रही है। 


इस पूरे विवाद की शुरुआत बेरोजगार युवाओं को लेकर की गई एक टिप्पणी के बाद हुई। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छिड़ी हुई है। कई लोगों ने नाराजगी जाहिर की, तो कुछ ने अपने अंदाज में विरोध शुरू कर दिया। इसी बीच आम आदमी पार्टी के पूर्व सोशल मीडिया कार्यकर्ता अभिजीत दिपके के दिमाग में एक आईडिया आया कि क्यों ने इस पूरे मुद्दे को व्यंग्य के रूप में कॉकरोच जनता पार्टी नाम दिया जाए। शुरु में लोगों ने इसे मजाक समझा, लेकिन धीरे-धीरे यह इंटरनेट पर यह पार्टी ट्रेंड करने लगी। 


देखते ही देखते हजारों लोग इससे जुड़ने लगे और सोशल मीडिया पर इसके पोस्ट तेजी से वायरल होने लगे। इस पार्टी को ज्वाइन करने की योग्यता भी खास है। इसके लिए अपको बेरोजगार होना चाहिए और आलसी भी। आप कम से कम 11 घंटे ऑनलाइन रह लेते हों तो ये पार्टी आपको सदस्य बना लेगी। इस पार्टी की चर्चा अब सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। TMC सांसद मोइना मित्रा और कीर्ति आजाद जैसे बड़े राजनीतिज्ञों का सपोर्ट मिल रहा है।


क्यों बनाई गई यह पार्टी?

दरअसल आम आदमी पार्टी के पूर्व सोशल मीडिया कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने इस आंदोलन की शुरुआत सुप्रीम कोर्ट की एक मौखिक टिप्पणी के बाद की। 15 मई 2026 को फर्जी डिग्री से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कथित तौर पर टिप्पणी की थी कि कुछ बेरोजगार लोग कॉकरोचों की तरह नकल करके लॉ, मीडिया और आरटीआई एक्टिविज्म जैसी प्रणाली में घुस जाते हैं। 


जबकि बाद में कोर्ट की तरफ से इस संबंध में यह सफाई दी गई कि यह टिप्पणी आम बेरोजगार युवाओं के लिए नहीं थी, बल्कि फर्जी डिग्री वालों के लिए थी, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर आक्रोश भड़क चुका था। नीट पेपर लीक और नौकरी नहीं मिलने से परेशान युवाओं के गुस्से को अभिजीत दीपके भांप चुके थे। दीपके ने 16 मई को एक्स सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मजाक-मजाक में लिख दिया था कि "क्या हो अगर सारे कॉकरोच एक साथ आ जाएं? 


और फिर उन्होंने 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम से एक वेबसाइट और गूगल फॉर्म लाइव कर दिया। जिसके बाद देखते ही देखते सिर्फ 3 दिनों के भीतर इस 'मजाकिया' और व्यंग्यात्मक राजनीतिक मोर्चे से देश के 1 लाख से ज्यादा युवा जुड़ चुके हैं। बात इंस्टाग्राम की करें तो 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बन चुके हैं। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद भी इस पार्टी के सदस्य बताए जा रहे हैं।