ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर सड़क हादसे में 4 की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया शोक, 4-4 लाख मुआवजे का ऐलानदिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, आडवाणी-अमित शाह सहित कई दिग्गज नेताओं से मिले‎यूपी में VIP को मिली बड़ी मजबूती, प्रेमचंद कश्यप और अच्छे लाल निषाद हजारों समर्थकों के साथ मुकेश सहनी की पार्टी में हुए शामिलCM सम्राट के आदेश के बाद 24 घंटे के भीतर हुआ पटना लालबाग हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो नाबालिग को पकड़ा'दीदी थीं, दीदी हैं और रहेंगी भी'..बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयानमुजफ्फरपुर सड़क हादसे में 4 की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया शोक, 4-4 लाख मुआवजे का ऐलानदिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, आडवाणी-अमित शाह सहित कई दिग्गज नेताओं से मिले‎यूपी में VIP को मिली बड़ी मजबूती, प्रेमचंद कश्यप और अच्छे लाल निषाद हजारों समर्थकों के साथ मुकेश सहनी की पार्टी में हुए शामिलCM सम्राट के आदेश के बाद 24 घंटे के भीतर हुआ पटना लालबाग हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो नाबालिग को पकड़ा'दीदी थीं, दीदी हैं और रहेंगी भी'..बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान

दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, आडवाणी-अमित शाह सहित कई दिग्गज नेताओं से मिले

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली दौरे के दौरान राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। विकसित बिहार और बुनियादी ढांचे को लेकर अहम चर्चा हुई।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर हैं। शनिवार की शाम वो दिल्ली रवाना हुए थे। रविवार को दिल्ली में उन्होंने कई नेताओं से मुलाकात की। बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी जी से भी मिले। 


वही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विकसित बिहार के विजन पर दोनों नेताओं के बीच विशेष चर्चा हुई। इसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री व बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से भी मुलाकात की। 


इस दौरान विकसित भारत समृद्ध बिहार के विजन को गति देने के विभिन्न पहलुओं पर सम्राट चौधरी ने बातचीत की। वही इस दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मिले। इस दौरान बिहारके आर्थिक विकास, समग्र उन्नयन, स्वास्थ्य अवसंरचना के सुदृढीकरण तथा उर्वरक क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। 


इसके बाद बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी से भी मिले। सम्राट चौधरी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर दी है। उन्होंने लिखा कि सांगठनिक एवं वैचारिक पुरुष, हम सभी के प्रेरणापुंज और मार्गदर्शक, भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री व गृह मंत्री, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, "भारत रत्न" आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उनके स्वास्थ्य संबंधी कुशलक्षेम भी जाना। ईश्वर से उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ। आदरणीय आडवाणी जी का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन हम सभी के लिए ऊर्जा, प्रेरणा और दृढ़ संकल्प का सतत स्रोत है।

दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, आडवाणी-अमित शाह सहित कई दिग्गज नेताओं से मिलेदिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, आडवाणी-अमित शाह सहित कई दिग्गज नेताओं से मिलेदिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, आडवाणी-अमित शाह सहित कई दिग्गज नेताओं से मिलेदिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, आडवाणी-अमित शाह सहित कई दिग्गज नेताओं से मिलेदिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, आडवाणी-अमित शाह सहित कई दिग्गज नेताओं से मिलेदिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, आडवाणी-अमित शाह सहित कई दिग्गज नेताओं से मिलेदिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, आडवाणी-अमित शाह सहित कई दिग्गज नेताओं से मिलेदिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, आडवाणी-अमित शाह सहित कई दिग्गज नेताओं से मिलेदिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, आडवाणी-अमित शाह सहित कई दिग्गज नेताओं से मिलेदिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, आडवाणी-अमित शाह सहित कई दिग्गज नेताओं से मिले

टैग्स

संबंधित खबरें