ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF की महिला हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, वॉशरूम में मिली लाश

महिला सिपाही किरण ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? इस बात का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गयी है। सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

DELHI NEWS
महिला सिपाही ने किया सुसाइड
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI NEWS: दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है जहां इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तैनात CISF की महिला कांस्टेबल ने वॉशरूम में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की तफ्तीश शुरू की। वही सीआईएसएफ के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली। मृतका की पहचान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की कांस्टेबल किरण के रूप में हुई है।


 प्रथमदृष्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। महिला सिपाही ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इस बात का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी गयी है। इस घटना की खबर सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


 मिली जानकारी के अनुसार मृतका किरण सीआईएसएफ की हेड कॉस्टेबल थी जिसने अपने सर्विस पिस्टल से ही खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गयी। एयरपोर्ट पर तैनात कर्मी जब गोली की आवाज सुनकर वॉशरूम में पहुंचे तो देखा कि किरण खून से लथपथ फर्श पर मृत पड़ी हुई है। 

टैग्स