ब्रेकिंग
Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 9 मजदूरों की मौत, 30 घायल

छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़ स्थित सक्ती जिला के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हुआ। इस घटना में 9 मजदूरों की मौत हो गई और करीब 30 घायल हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है।

छत्तीसगढ न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से आ रही है। जहां सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में अचानक बॉयलर फटने से अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक घटना में करीब 30 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से इलाज के दौरान 9 मजदूरों की मौत हो गई। कई घायलों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है।


हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। वहां चीख-पुकार का माहौल बन गया। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। घटना के समय कई मजदूर ड्यूटी पर तैनात थे। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है।


सक्ती जिले के एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने 9 मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। वहीं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में इसे तकनीकी खराबी या सुरक्षा मानकों की अनदेखी से जोड़ा जा रहा है। इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।


टैग्स