ब्रेकिंग
हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, खेत से बालू-गाद हटाने के लिए न्यूनतम ₹2,200 की मदद✦बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक की सीधी टक्कर में दो की मौत, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, खेत से बालू-गाद हटाने के लिए न्यूनतम ₹2,200 की मदद✦बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक की सीधी टक्कर में दो की मौत, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

मजबूत इरादा और कड़ी मेहनत से चाय वाले की बेटी ऐसे बनी फ्लाइंग ऑफिसर

DESK : कहते हैं यदि आप मन में कुछ करने की चाह तो और कड़ी मेहनत का इरादा हो तो कोई आपको रोक नहीं सकता है. इसे ही सच साबित किया है एक चाय बेचने वाले की बेटी ने. अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत उसने अपने मुक

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कहते हैं यदि आप मन में कुछ करने की चाह तो और कड़ी मेहनत का इरादा हो तो कोई आपको रोक नहीं सकता है. इसे ही सच साबित किया है एक चाय बेचने वाले की बेटी ने. अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत उसने अपने मुकाम को पा लिया. 

20 जून को हैदराबाद में संयुक्त स्नातक पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया था. जिसमें मध्य प्रदेश की बेटी आंचल गंगवाल को वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर का कमीशन मिला है. मार्च पास्ट के बाद आंचल गंगवाल को राष्ट्रपति पट्टिका से सम्मानित किया गया. जिसके बाद गर्व से उसके माता पिता का सिर ऊंचा हो गया. उनके आंखों में खुशी के आंसु छलक रहे थे.

आंचल गंगवाल ने बताया कि उसके पिता एक छोटी सी चाय का दुकान चलाते हैं. छोटी सी दुकान चलाते हुए उसके पिता ने उनकी और उनके भाई की सारी जरुरतों को पूरा किया. आंचल ने उत्तराखंड त्रासदी के वक्त वायु सेना का हिस्सा बनने का फैसला किया. आंचल मध्य प्रदेश में पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थीं, इसके बाद उनका चयन श्रम इंस्पेंक्टर के पद पर हुआ. लेकिन उन्हें वायु सेना में जाना था, इसलिए उन्होंने जॉब छोड़ दी और अपने ड्रीम को पूरा करने में जुट गईं. कड़ी मेहनत के बाद आंचल ने अपने ड्रीम जॉब को पा लिया. 

 शनिवार को पासिंग आउट परेड में अपनी बेटी को मार्च पास्ट करते परिवार ने देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. आंचल के पिता को इस कार्यक्रम में शिरकत करने हैदराबाद जाना था, लेकिन कोरोना संकट के इस काल में वे नहीं जा सके. इस वजह से परिवार ने इस गौरवमयी पल को ऑनलाइन ही देखा और अपनी बिटिया को खुब आगे बढ़ने का आशिर्वाद दिया.