ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

BSNL 5G को इतने समय में लॉन्च करने की तैयारी, केंद्रीय संचार मंत्री की घोषणा के बाद लोगों में जबरदस्त उत्साह

BSNL 5G: BSNL 5G लॉन्च को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, इतने महीने में अपग्रेड होंगे सभी 4G टावर। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी डेडलाइन, उत्साहित हुए यूजर्स..

BSNL 5G
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

BSNL 5G: बीएसएनएल के यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 27 सितंबर को 4G सर्विस शुरू होने के ठीक बाद अब कंपनी 5G की तरफ तेजी से बढ़ रही है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में खुलासा किया है कि अगले 6 से 8 महीनों में सभी 4G टावरों को 5G में बदल दिया जाएगा। मतलब, अप्रैल-मई 2026 तक 1 लाख 4G साइट्स पूरी तरह तैयार हो जाएंगी और जून से 5G रोलआउट शुरू हो सकता है।


ये बात उन्होंने 'कौटिल्य इकोनॉमिक एनक्लेव 2025' में कही है। सिंधिया ने ये भी बताया है कि भारत अब अपना देसी 4G स्टैंडर्ड लेकर दुनिया के उन चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल हो गया है, जहां पहले सिर्फ स्वीडन, फिनलैंड, दक्षिण कोरिया और चीन जैसे ही देश थे। इससे देश की तकनीकी आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।


4G सर्विस की शुरुआत से ही बीएसएनएल ने कमाल कर दिखाया है। देशभर के 92,564 टावरों पर ये नेटवर्क चालू हो चुका है और टेस्टिंग में दिल्ली-एनसीआर जैसे इलाकों में 40-50 Mbps की औसत स्पीड मिल रही है। नेटवर्क स्टेबल है और कवरेज भी शानदार। लेकिन अब 5G अपग्रेड से स्पीड और कनेक्टिविटी दोगुनी हो जाएगी।


मंत्री ने कहा है कि ये स्विच भारत को दुनिया का छठा देश बनाएगा जो एंड-टू-एंड 5G दे सकेगा। C-DOT और TCS की मदद से विकसित ये देसी टेक, चाइनीज इक्विपमेंट पर निर्भरता खत्म करेगी। साल के आखिर तक दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में पायलट 5G शुरू हो सकता है और फिर पूरे देश में फैलेगा।


बीएसएनएल की ये प्रोग्रेस देखकर लगता है कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी अब प्राइवेट प्लेयर्स को कड़ी टक्कर देगी। 4G लॉन्च के बाद सब्सक्राइबर्स बढ़े हैं, रेवेन्यू में 12% ग्रोथ हुई है और कंपनी प्रॉफिटेबल हो गई है। 5G आने से हाई-स्पीड डेटा और वॉयस कॉलिंग सस्ते में मिलेगी जो ग्रामीण इलाकों के लिए गेम-चेंजर साबित होगी। लेकिन अभी यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।