ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

PK Sahu Bsf jawan: सीमा पार कर गए BSF जवान PK साहू पाकिस्तान से लौटे सुरक्षित, भारत ने भी पाक रेंजर को सौंपा

PK Sahu Bsf jawan: पाकिस्तान में 23 अप्रैल से हिरासत में रहे बीएसएफ जवान पूर्णब कुमार शॉ को भारत वापस लौटा लिया गया है। यह अदला-बदली अटारी बॉर्डर पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई, जहां भारत ने भी एक पाकिस्तानी रेंजर को पाकिस्तान को सौंप दिया।

BSF जवान PK साहू पाकिस्तान रेंजर, भारत पाकिस्तान बॉर्डर, BSF Pakistan exchange, अटारी बॉर्डर, फिरोजपुर बॉर्डर न्यूज, सीमा पार गलती, BSF पाकिस्तान हिरासत, Indo-Pak soldier exchange, BSF jawan news, Pak
PK Sahu Bsf jawan
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

PK Sahu Bsf jawan: भारत-पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सीजफायर के बाद रिश्तों में थोड़ी नरमी देखने को मिली है। इसी क्रम में बुधवार को एक सकारात्मक कदम उठाते हुए पाकिस्तान ने 23 अप्रैल से हिरासत में लिए गए बीएसएफ जवान Pk sahu को भारत को सौंप दिया। जवान की वापसी अटारी बॉर्डर के माध्यम से सुबह 10:30 बजे की गई।


बीएसएफ की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि जवान की रिहाई दोनों देशों के बीच स्थापित प्रोटोकॉल और शांतिपूर्ण समझौते के तहत हुई। जवान पूर्णब कुमार साहू पंजाब के फिरोजपुर जिले में जीरो लाइन के पास खेतों में काम कर रहे किसानों की सहायता करते समय गलती से सीमा पार कर गए थे, जिसके बाद उन्हें पाक रेंजर्स ने पकड़ लिया था।


इस घटना के बाद बीएसएफ ने भी राजस्थान के श्रीगंगानगर सेक्टर में भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी रेंजर को गिरफ्तार किया था। अब सीजफायर के बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे के जवानों को शांतिपूर्ण तरीके से लौटा दिया है। यह घटना भारत-पाक संबंधों में विश्वास बहाली की दिशा में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। बीएसएफ ने जवान की सुरक्षित वापसी पर संतोष जताया और कहा कि वह जल्द ही फिर से ड्यूटी पर लौटेंगे और देश की सेवा करेंगे |