ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Boxer beats husband: 'मेरे हसबेंड को लड़के पसंद हैं'..बॉक्सर स्वीटी बूरा ने पुलिस स्टेशन में की पति की कुटाई, वायरल हो रहा वीडियो

Boxer beats husband: पूर्व विश्व चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा ने अपने पति और पूर्व कबड्डी कप्तान दीपक हुड्डा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। एक वायरल वीडियो में दोनों के बीच मारपीट होते दिख रही है, जिसके बाद स्वीटी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

 Boxer beats husband
बॉक्सर स्वीटी बूरा ने पुलिस स्टेशन में की पति की कुटाई
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Boxer beats husband: हिसार की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा ने अपने पति व भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा से महिला थाने में मारपीट की है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद स्वीटी बूरा ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने हिसार एसपी को भी आड़े हाथों लिया है। स्वीटी ने कहा है कि, ‘दीपक हुड्डा को लड़कों में इंटरेस्ट है, यह सब बातें मुझे बाद में पता चलीं। मुझे जानबूझकर हिंसात्मक दिखाया जा रहा है, जबकि दीपक हुड्डा ही मुझसे मारपीट करता था।’


स्वीटी बूरा ने कहा है कि ‘दीपक ने मुझे वीडियो दिखाने के लिए बुलाया था। वीडियो के शुरू और आखिरी का हिस्सा गायब है, जिसमें दीपक मुझे गंदी-गंदी गालियां दे रहा है।’ स्वीटी ने बताया, ‘बाद में मुझे पैनिक अटैक आया, वह हिस्सा भी गायब कर दिया। थाने का वीडियो सार्वजनिक होने का मतलब यह है कि इस केस में दीपक के साथ हिसार एसपी मिले हुए हैं। दोनों को फांसी की सजा होनी चाहिए।’


आपको बता दे कि स्वीटी और दीपक की शादी 3 साल पहले हुई थी। स्वीटी ने पति दीपक पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है। स्वीटी ने आरोप लगाया था कि पति ने उनके साथ मारपीट की। शादी में एक करोड़ और फॉर्च्यूनर देने के बावजूद उन्हें कम दहेज के लिए प्रताड़ित किया। दीपक ने भी स्वीटी और उनके परिवार पर संपत्ति हड़पने के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता