ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Blackout in Europe: फ्रांस और स्पेन समेत यूरोप के कई देशों में ब्लैकआउट, मेट्रो से लेकर हवाई यात्रा पर लगा ब्रेक

Blackout in Europe: फ्रांस और स्पेन समेत यूरोप के कई देशों में बिजली संकट गहरा गया है. जिसके कारण राजधानी मैड्रिड और पुर्तगाल की सेवाएं प्रभावित हो गई हैं.

Blackout in Europe
यूरोप में बिजली संकट गहराया
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Blackout in Europe: स्पेन की पावर ग्रिड से बिजली आपूर्ति में भारी कटौती के बाद पूरे देश में अंधकार छा गया। इस बिजली संकट का असर सिर्फ स्पेन तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि फ्रांस और पुर्तगाल भी इससे प्रभावित हुए हैं।


स्पेन की पावर ग्रिड ऑपरेटर कंपनी रेड इलेक्ट्रिका ने जानकारी दी है कि वह सोमवार, 28 अप्रैल को स्पेन और पुर्तगाल के बड़े हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद, ऊर्जा कंपनियों के साथ मिलकर बिजली बहाली के प्रयास में लगी हुई है।


एक अन्य स्पैनिश बिजली निगरानी कंपनी ई-रीड्स ने भी इस बिजली संकट पर आधिकारिक बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा है कि वह पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति बहाल करने की दिशा में काम कर रही है। ई-रीड्स ने इसे "पूरे यूरोप की एक व्यापक समस्या" बताया है।


इस संकट का सबसे अधिक असर स्पेन की राजधानी मैड्रिड में देखने को मिला, जहां अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों को खाली कराना पड़ा। 'Cadena SER' रेडियो स्टेशन की रिपोर्ट के अनुसार, मैड्रिड सिटी सेंटर में बिजली ठप होने के कारण सड़कों पर हाहाकार मच गया। ट्रैफिक लाइट्स बंद हो गईं, जिससे जबरदस्त ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई।


इधर, पुर्तगाल की पुलिस ने जानकारी दी है कि पूरे देश में ट्रैफिक लाइट्स पर असर पड़ा है। इसके अलावा लिस्बन और पोर्टो शहरों में मेट्रो सेवाएं बंद कर दी गईं हैं और ट्रेनों का परिचालन भी रोक दिया गया है।