ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

भारत का साथ देने मैदान में उतरे बलोच लड़ाके, 14 पाकिस्तानी सैनिकों को किया जहन्नुम रवाना

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब बलूच लिबरेशन आर्मी ने बोलन और केच में पाक सेना पर हमला कर 14 सैनिकों को मार गिराया है। BLA ने जारी किया वीडियो, तनाव चरम पर।

BLA Attack On Pakistan
BLA Attack On Pakistan
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

7 मई 2025 को भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया, और उसी दिन बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना पर दोहरा हमला बोलकर तहलका मचा दिया है। बोलन और केच में हुए इन हमलों में 14 पाक सैनिक मारे गए। BLA ने हमले का वीडियो भी जारी किया है। बोलन के माच इलाके में BLA की स्पेशल टैक्टिकल ऑपरेशंस स्क्वॉड ने रिमोट-कंट्रोल्ड IED से सैन्य काफिले को निशाना बनाया, जिसमें 12 सैनिक, जिनमें स्पेशल ऑपरेशंस कमांडर तारिक इमरान और सुबेदार उमर फारूक शामिल थे, मारे गए।


इस बात में कोई शक नहीं कि ये हमले बलूचिस्तान में बढ़ते तनाव का सबूत हैं, जहां BLA अपनी आजादी की लड़ाई को अब और तेज कर रही है। बताते चलें कि, दूसरा हमला केच के कुलाग तिगरान इलाके में हुआ, जहां BLA ने पाक सेना की बम निरोधक दस्ते को निशाना बनाया। दोपहर 2:40 बजे हुए इस रिमोट-कंट्रोल्ड IED हमले में दो सैनिक मारे गए। BLA के प्रवक्ता जियंद बलोच ने बयान दिया कि पाक सेना “किराए की फौज” है, जो चीनी पूंजी और विदेशी हितों की रखवाली करती है। उन्होंने कहा, “ये राष्ट्रीय सेना नहीं, बल्कि व्यापारिक गिरोह है, जो बंदरगाहों और कॉरिडोर की हिफाजत में लगी रहती है।”


बलूचिस्तान में ये हमले कोई नई बात नहीं हैं। BLA लंबे समय से आजादी की मांग कर रही है, और उनका कहना है कि पाकिस्तान उनकी जमीन के खनिज संसाधनों का शोषण करता है, जबकि स्थानीय लोग गरीबी में जीते हैं। BLA का मानना है कि पाक सेना की मौजूदगी किसी “कब्जे” से कम नहीं है। इसके ठीक बाद BLA ने चेतावनी दी है कि ऐसे हमले और तेज होंगे, जिससे बलूचिस्तान में अशांति और बढ़ सकती है।


केवल यही नहीं, BLA के इन हमलों ने पाकिस्तान की मुश्किलें दोगुनी कर दी हैं। एक तरफ ऑपरेशन सिंदूर ने उसके आतंकी नेटवर्क को तहस-नहस किया, तो दूसरी तरफ BLA ने उसकी सेना को निशाना बनाकर मनोबल तोड़ दिया। जियंद बलोच ने कहा, “हमारी आजादी की लड़ाई रुकेगी नहीं।” इन हमलों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें IED विस्फोट की ताकत दिख रही है। पाकिस्तान ने BLA को “भारत का प्रॉक्सी” करार दिया, लेकिन इसके सबूत नहीं दिए।