ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी से भड़कीं BJP की महिला कार्यकर्ता, कांग्रेस कार्यालय में घुसकर की जमकर तोड़फोड़

दरभंगा में पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में लखीमपुर खीरी में बीजेपी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और नारेबाजी की।

बिहार
BJP महिला कार्यकर्ताओं का आक्रोश
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में विरोध-प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ की। 


कार्यालय की कुर्सियों को तोड़ डाला और सोनियां गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी की तस्वीरें जो दफ्तर में लगाई गयी थी उसे भी तहस-नहस कर दिया। पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बीजेपी की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता इतनी आहत थीं कि कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगी। इनके गुस्से का ठिकाना नहीं था। जब महिलाओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो वह कार्यालय में घुस गईं और जमकर तोड़फोड़ करने लगी। 


बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर में बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए कांग्रेस भवन की ओर बढ़ीं। वहां पहुंचकर राहुल गांधी के खिलाफ सभी नारेबाजी करने लगे और कांग्रेस भवन के अंदर घुस गये। आक्रोशित महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर के अंदर रखी कुर्सियों को तोड़ दिया और जमकर हंगामा मचाया। 


सोनिया गांधी,राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तस्वीरें जो टंगी हुई थी उसे फाड़ डाला और पूरे कार्यालय को तहस नहस कर दिया। इस दौरान कांग्रेस दफ्तर में सिर्फ एक कार्यकर्ता ही मौजूद था। जो महिलाओं की भीड़ को देखकर साइड हो गया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ की और हंगामा मचाया।