ब्रेकिंग
नालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवालपोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर शव के साथ ये कैसा सलूक? चादर पकड़कर 20 मीटर तक घसीटता रहा शख्स, VIDEO वायरलमुजफ्फरपुर में 100 से ज्यादा जीविका दीदियों से ठगी का मामला गरमाया, कोर्ट ने बैंक से मांगे लोन के कागजात; DPM से जवाब तलबनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवालपोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर शव के साथ ये कैसा सलूक? चादर पकड़कर 20 मीटर तक घसीटता रहा शख्स, VIDEO वायरलमुजफ्फरपुर में 100 से ज्यादा जीविका दीदियों से ठगी का मामला गरमाया, कोर्ट ने बैंक से मांगे लोन के कागजात; DPM से जवाब तलब

बंगाल की जीत के बाद पीएम मोदी ने नितिन नबीन को पहनाया माला, बीजेपी अध्यक्ष बोले..अब दक्षिण भारत में भी खिलेगा कमल

पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। दिल्ली मुख्यालय में पीएम मोदी ने जीत का जश्न मनाया, जबकि विपक्ष पर भी निशाना साधा गया।

बिहार न्यूज
जीत का दश्न
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK:पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। बंगाल में बीजेपी 200 सीटों पर जीत रही है। वहीं असम में भी BJP की आंधी आई है और पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में असम और पश्चिम बंगाल चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए मंच पर पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माला पहनाकर सम्मानित करने के लिए आगे बढ़े, तो पीएम मोदी ने माला खुद लेकर नितिन नबीन को ही पहना दी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, 'आज 4 मई का दिन है और नतीजे आए हैं लेकिन मैं 4 जून 2024 को भी आपको याद करवाना चाहता हूं। जनता ने हमारे नेतृत्वकर्ता को जो समर्थन दिया था, जो विश्वास जताया था, उसमें कहीं न कहीं एक कसक रह गई थी और आज जब 4 मई को जनता ने हमें प्रचंड जीत दिलाई है तो 2024 की उस कसक को पूरा किया है और उसके बाद जब-जब चुनाव हुए हर राज्य में भाजपा को प्रचंड जीत देने का काम किया है। आने वाले समय में दक्षिण भारत में भी भाजपा का कमल खिलेगा।'



नितिन नवीन ने कहा कि गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक एनडीए भाजपा की सरकार बन रही है। यह हमारे नेतृत्व के प्रति विश्वास और विचार का भी विस्तार है। ये पूरे चुनाव में नाकामी किसी और की नहीं ईडी गठबंधन के नेता राहुल गांधीकी है। इस चुनाव के परिणाम के बाद इंडि गठबंधन ताश के पत्ते की तरह बिखड़ जाएंगे। क्योंकि इन्होंने जनता के साथ अन्याय किया है। जिस प्रकार से नारी वंदन अधिनियम का अपमान करने का काम किया है, जनता ने उन्हें सबक सिखाने का काम किया है। 


नितिन नवीन ने कहा कि हम सभी आज सभी यहां उपस्थित हुए हैं। ये हम सभी के लिए ऐतिहासिक क्षण है। आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में हमारी देवतुल्य जनता ने हमें जो समर्थन दिया है, उसके लिए मैं इन सभी पांच राज्यों के लोगों का अभिनंदन करता हूं कि आपने हमारे नेतृत्व के प्रति और भाजपा-NDA के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है।  आज 4 मई के दिन है और नतीजे आए हैं। लेकिन मैं 4 जून, 2024 का दिन भी आपको याद कराना चाहता हूं। जनता ने हमारे नेतृत्वकर्ता को जो समर्थन और विश्वास दिया था, उसमें कहीं न कहीं एक कसक रह गई थी।


आज जब 4 मई को प्रचंड बहुमत और जीत देकर 2024 की उस कसक को पूरा किया है और उसके बाद हुए सभी चुनाव में जनता ने भाजपा को प्रचंड जीत देने का काम किया और नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व के प्रति आस्था और विश्वास व्यक्त किया है।


आज जब पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी के जो परिणाम आए हैं, इन तीनों राज्यों के परिणामों ने ये स्पष्ट किया है कि आज देश की जनता का अटूट विश्वास और समर्थन हमारे नेता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति है। मैं इसके लिए देश की जनता का आभार व्यक्त करता हूं।

बंगाल की जीत के बाद पीएम मोदी ने नितिन नबीन को पहनाया माला, बीजेपी अध्यक्ष बोले..अब दक्षिण भारत में भी खिलेगा कमलबंगाल की जीत के बाद पीएम मोदी ने नितिन नबीन को पहनाया माला, बीजेपी अध्यक्ष बोले..अब दक्षिण भारत में भी खिलेगा कमल

टैग्स