ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

भारत बना विश्व चैंपियन: न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार चूमा टी-20 वर्ल्ड कप का ताज, बिहार में जमकर आतिशबाजी

भारत ने शानदार खेल प्रदर्शन के साथ न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी–20 वर्ल्ड कप जीता। इंडिया लगातार दूसरी बार यह खिताब जीतने वाली टीम बनी और पहली बार मेजबान टीम के रूप में यह उपलब्धि हासिल की।

बिहार न्यूज
देशभर में जश्न का माहौल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी–20 वर्ल्डकप जीत लिया है। इंडिया लगातार दो बार टी–20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बनी। पहली बार किसी मेजबान टीम ने टी–20 वर्ल्डकप जीता है। भारत की जीत पर बिहार में जश्न का माहौल है। पटना, मुजफ्फरपुर सहित तमाम जिलों में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और अपनी खुशी का इजहार किया। मुजफ्फरपुर के सरैयागंज टावर चौक और पटना डाकबंगला चौराहा पर क्रिकेट प्रेमियों ने आज होली और दिवाली दोनों साथ मनाया। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर और आतिशबाजी कर भारत की जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी। 


भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी–20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। इस जीत के साथ इंडिया लगातार दो बार टी–20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बन गई है। साथ ही, यह पहली बार है जब कोई मेजबान टीम टी–20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल हुई।  अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त दी।


 भारत ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और आखिरी में शिवम दुबे की तेजतर्रार पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4, अक्षर पटेल ने तीन विकेट लिए। भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। वहीं तीन बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है।