ब्रेकिंग
कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी

भारत में कोरोना से दसवीं मौत, 24 घंटे में COVID19 के 100 नये मामले आए सामने

DELHI : कोरोना से देश में दसवीं मौत का मामला सामने आया है। पिछले 24 घंटे में 100 से अधिक नए मरीज सामने आए हैं और 5 मौतें हुई हैं। हिमाचल में एक व्यक्ति की मौत हुई है।<b

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI : कोरोना से देश में दसवीं मौत का मामला सामने आया है। पिछले 24 घंटे में 100 से अधिक नए मरीज सामने आए हैं और 5 मौतें हुई हैं। हिमाचल में एक व्यक्ति की मौत हुई है।


देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। अब तक 488 केस सामने आ चुके हैं। कोरोना वायरस से हिमाचल प्रदेश में पहली मौत हुई है। अमेरिका से लौटे तिब्बत के एक नागरिक की मौत हुई है। मृतक की उम्र 69 वर्ष थी। तबीयत खराब होने पर उसे कांगड़ा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां से उसे टांडा मेडिकल कालेज रेफर किया गया। यहां उसकी मौत हो गई।


इस बीच केरल में आज  28 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 95 हो गई है। 95 संक्रमित लोगों में 4 ठीक हो चुके मरीज भी हैं और 91 लोगों को इलाज चल रहा है। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों में तेजी से इजाफा तो हो रहा है। राज्य में अब तक 97 केस सामने आ चुके हैं, वहीं 3 लोगों की मौत हो चुकी है। 


टैग्स