ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

भारत में आ गयी बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन: 12 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए नये टीके को मिली मंजूरी

DESK: भारत में आखिरकार बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन के उपयोग की मंजूरी मिल गयी है. 12 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को ये वैक्सीन लगायी जा सकेगी. DGCI ने आज भारतीय कंपनी जायडस कैडिला

भारत में आ गयी बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन: 12 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए नये टीके को मिली मंजूरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: भारत में आखिरकार बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन के उपयोग की मंजूरी मिल गयी है. 12 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को ये वैक्सीन लगायी जा सकेगी. DGCI ने आज भारतीय कंपनी जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन को इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है. कैडिला की वैक्सीन जायकोव-डी को इमरजेंसी यूज की मंजूरी मिल गयी है. यह वैक्सीन 12 साल औऱ उससे ज्यादा उम्र के लोगों को लगायी जा सकेगी.


क्या है जायकोव-डी

कैडिला की वैक्सीन जायकोव-डी डीएनए बेस्ड वैक्सीन है. ये दुनिया की पहली वैक्सीन है जो DNA बेस्ड है. जायडस कैडिला ने बताया कि उसने इस वैक्सीन के लिए सबसे बडा क्लीनिकल ट्रायल किया है. भारत में 50 से ज्यादा जगहों पर इस वैक्सीन का ट्रायल किया गया. ट्रायल के नतीजे बेहद अच्छे आये, जिसकी पूरी जानकारी DGCI को दी गयी है.


तीन डोज वाली वैक्सीन

भारत में अब तक कोरोना की जो भी वैक्सीन लगायी जा रही है वह डबल डोज वाली वैक्सीन है. देश में अभी भारत बायोटेक की कोवैक्सीन, सीरम इंस्टीच्यूट की वैक्सीन कोवीशील्ड औऱ रूस की वैक्सीन स्पूतनिक-V का इस्तेमाल किया जा रहा है. तीनों डबल डोज वाली वैक्सीन है. जॉनसन एंड जॉनसन और स्पुतनिक लाइट जैसी सिंगल डोज वैक्सीन को भी भारत में इस्तेमाल करने की मंजूरी दी गयी है जो जल्द ही देश में आ सकते हैं. ये दोनों सिंगल डोज वाली वैक्सीन हैं.


लेकिन जायडस कैडिला की ये वैक्सीन तीन डोज वाली वैक्सीन है. कैडिला की वैक्सीन जायकोव-डी के तीन डोज लगाए जाएंगे. कैडिला ने इस वैक्सीन के ट्रायल के दौरान पाया कि वैक्सीन की तीन डोज लगाने पर ये ज्यादा लंबे समय तक इम्युनिटी को मजबूत बनाये रखती है. हालांकि कंपनी ये कोशिश कर रही है कि डबल डोज वाले वैक्सीन को बनाया जाये. जल्द ही उसके परिणाम सामने आ सकते हैं.

टैग्स