ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

'डॉक्टर साहब ऐसी दवा दीजिए, जिससे सास मर जाए'...महिला के मैसेज ने उड़ाये होश..जानिये फिर क्या हुआ

Bengaluru News: बेंगलुरू में एक महिला ने डॉक्टर से अपनी सास को मारने की दवा मांग ली। जिसके बाद डॉक्टर के होश उड़ गये और वह पुलिस स्टेश पहुंच गया।

Bengaluru News
महिला ने डॉक्टर से सास को मारने की दवा मांगी
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bengaluru News: बेंगलुरु में एक डॉक्टर के होश तब उड़ गये जब उसे एक महिला का फोन पर मैसेज आया। महिला उससे अपनी सास को मारने के लिए कुछ दवाईयों की मांग कर रही थी। महिला का मैसज पढ़कर डॉक्टर के होश उड़ गये। डॉक्टर ने तुरंत महिला को इसके लिए मना दिया और सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गये।


बेंगलुरु स्थित संजय नगर के डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें दोपहर में एक मैसेज आया। महिला ने उसमें कन्नड़ में लिखा था कि वह उनसे कुछ मांगना चाहती है। फिर महिला ने डॉक्टर को लिखा कि वह कहीं इसके लिए उसे डाटेंगे तो नहीं। डॉक्टर ने महिला से पूरी बात बताने के लिए कहा। तभी महिला ने कहा कि उसे उसकी 70 साल की सास को मारने के लिए कुछ टैबलेट्स की जरूरत है। वह उसे परेशान करती है। डॉक्टर ने महिला को मना किया और फौरन पुलिस स्टेशन पहुंच गये।


डॉक्टर सुनील कुमार 15 फरवरी 2025 को पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने पुलिस से अजीबोगरीब मैसेज भेजने वाली एक महिला के बारे में पता लगाने के लिए कहा। डॉक्टर सुनील ने बताया कि,'यह बेहद आश्चर्यजनक है। मुझे दुख होता है कि हम कैसे समय में जी रहे हैं। एक महिला..डॉक्टर से ही अपनी सास को मारने के लिए दवाई की मांग कर रही है।' डॉक्टर ने कहा,' मैंने महिला के मैसेज का रिप्लाई किया कि डॉक्टर जान बचाने के लिए होते हैं, लेने के लिए नहीं। जब मैंने उसे मना किया तो उसने सारे मैलेज डिलीट कर दिए, हालांकि मैंने उसके स्क्रीनशॉट अपने पास रख लिए और उसे पुलिस को दे दिए।' फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता