ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

विदेश में भी महापर्व की धूम, ऑस्ट्रेलिया में छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

DESK: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा देश के साथ-साथ विदेशों में भी धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। महापर्व का आज तीसरा दिन है। डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य आस्ट्रेलिया में भी छठव्रत

विदेश में भी महापर्व की धूम, ऑस्ट्रेलिया में छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा देश के साथ-साथ विदेशों में भी धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। महापर्व का आज तीसरा दिन है। डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य आस्ट्रेलिया में भी छठव्रतियों ने दिया और छठ घाट पर पूजा अर्चना की। 


लोक आस्था का महापर्व छठ की धूम देश में ही नहीं विदेशों में भी मची हुई है। बिहार के बेगूसराय सहित कई जिले के लोग ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में छठ महापर्व बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं। लोक आस्था का महापर्व बड़ी श्रद्धापूर्वक से विदेश के ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में छठ पूजा मना रहे हैं। आप तस्वीरों में देख सकते हैं देश में नहीं विदेशों में छठ पूजा की धूम देखी जा रही है। किस तरह से छठ पूजा के अवसर पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दे रहे हैं। नीरज दास ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में जहां भारत के 16 छठ वर्ती हैं । जो बिहार के पटना बेगूसराय, मधुबनी, सुपौल सासाराम, दरभंगा जिला सहित विभिन्न जिलों से हैं ।


लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। बिहार में खास तौर पर इस पर्व को मनाते हैं। छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ महापर्व करने वाले व्रतियों ने पटना के छठ घाटों पर डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु गंगा घाटों पर नजर आए। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। छठव्रतियों ने आस्था और विश्वास के साथ सूर्यदेव को नमन कर अर्घ्य अर्पित किया।


लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। पहले दिन नहाय खाय और दूसरे दिन खरना पूजा के साथ छठव्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास किया। आज तीसरे दिन शाम में डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। अस्ताचलगामी सूर्य और अर्घ्य देने के बाद शुक्रवार को उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जाएगा और पारण के साथ ही महापर्व छठ का समापन होगा।  


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता