ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bangladesh Plane Emergency Landing: बांग्लादेश एयरलाइंस के प्लेन की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, ढाका से दुबई जा रहा था विमान

Bangladesh Plane Emergency Landing: ढाका से दुबई जा रहे बांग्लादेश एयरलाइंस के एक प्लेन की नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग हुई है।

  Bangladesh Plane Emergency Landing
बांग्लादेश एयरलाइंस के प्लेन की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bangladesh Plane Emergency Landing: बांग्लादेश एयरलाइन्स के एक विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके बाद प्लेन को नागपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराना पड़ा। चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत का बांग्लादेश से मैच होगा। बताया जा रहा है कि इस विमान में इस मैच को देखने वाले भी कई लोग सवार थे।


जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश एयरलाइन्स के इस विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके बाद इसको नागपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराना पड़ा। यह विमान ढाका से दुबई जा रहा था। तकनीकी खराबी के कारण नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के सभी यात्री सुरक्षित हैं।


विमान में 396 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य सवार थे। नागपुर हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तकनीकी समस्याओं के कारण बुधवार आधी रात के करीब विमान का मार्ग बदल दिया गया और आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि विमान में 396 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य सवार थे। उन्होंने बताया कि यात्रियों को बाद में कंपनी के दूसरे विमान से ले जाया जाएगा।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता