ब्रेकिंग
RTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान

बढ़ती महंगाई पर 6 साल की बच्ची ने पीएम मोदी को लिखा लेटर, कहा- पेंसिल मांगने पर मां मारती है

DESK : देश में बढ़ती महंगाई का आम आदमी की जेब पर कितना असर हुआ है, इसका अंदाजा आप इसी खबर से लगा सकते हैं। पहली क्लास में पढ़ने वाली एक मासूम कई सपने लिए बैठी है। लेकिन, इन सपनों के

बढ़ती महंगाई पर 6 साल की बच्ची ने पीएम मोदी को लिखा लेटर, कहा- पेंसिल मांगने पर मां मारती है
First Bihar
2 मिनट

DESK : देश में बढ़ती महंगाई का आम आदमी की जेब पर कितना असर हुआ है, इसका अंदाजा आप इसी खबर से लगा सकते हैं। पहली क्लास में पढ़ने वाली एक मासूम कई सपने लिए बैठी है। लेकिन, इन सपनों के बीच उसके लिए पेंसिल मुसीबत बन गया है, जिसके बाद उसे पीएम मोदी को चिट्ठी लिखनी पड़ी। इससे पहले की आप ये बात सुनकर चौंक जाए, हम आपको पूरा मामला बता देते हैं। 



पहली क्लास में पढ़ने वाली एक छह साल की बच्ची ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा है, जिसमें उसने अपनी परेशानियां बताई है। बच्ची ने बड़ी मासूमियत से लिखा है कि 'प्रधानमंत्री जी, मेरा नाम कृति दुबे है। मैं पहली क्लास की स्टूडेंट हूं। मोदी जी आपने बहुत महंगाई कर दी है। यहां तक पेंसिल रबर तक महंगी कर दी है और मैगी के दाम भी बढ़ा दिए हैं। अब मेरी मां पेसिंल मांगने पर मारती है। मैं क्या करूं? बच्चे मेरी पेंसिल चोरी कर लेते हैं। 



जिस मासूमियत से बच्ची ने लेटर को लिखा है, उससे ये पता चलता है कि बढ़ती महंगाई से वह कितनी परेशान है। बच्ची उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ कस्बे की रहने वाली है। बच्ची एक अच्छे फैमिली बैकग्राउंड से आती है। उसके पिता विशाल दुबे, जो वकील हैं। इस लेटर को लेकर कृति के पिता ने कहा कि यह मेरी बेटी की 'मन की बात' है। हाल ही में उसकी मां ने उसे स्कूल में पेंसिल खो जाने पर डांटा, जिसके बाद वह नाराज हो गई और पीएम मोदी को चिट्ठी लिख दी। 



टैग्स